{"_id":"5914a94c4f1c1bb737853860","slug":"sadhvi-prachi-s-pa-and-driver-on-pumps-on-pumps","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटतौली की आशंका पर साध्वी प्राची के पीए व चालक ने पंप पर काटा हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घटतौली की आशंका पर साध्वी प्राची के पीए व चालक ने पंप पर काटा हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो रोजा।
Updated Thu, 11 May 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
petrol pump
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय कार्यकर्ताओ ने पंप फेंचाइजी से की अभद्रता
पुलिस ने किसी तरह से मामले को सुलटाया
भाजपा की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची के पीए व चालक ने घटतौली की आश्ांका को लेकर पेट्रोल पंप पर जमकर हंगामा काटा साथ ही कुछ स्थानीय नेताओं ने भी पंप के फेंचाइजी पर जमकर भड़ास निकाली। पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कर रफादफा किया हैं
जानकरी के अनुसार साध्वी प्राची बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे लखनऊ की ओर जा रही थी। रोजा के पास रिलायंस पंप पर चालक ने गाड़ी में तेल डलवाया। 44 लीटर तेल पड़ने के बाद चालक ने पंप कर्मियों से कहा की हमारी टंकी में तो 35 लीटर तेल आता है आप ने घटतौली की है । इस बात को लेकर पंप कर्मी और चालक के बीच नोकझोक होने लगी बात होते होते साध्वी प्राची के पीए तक पहुंची तो उसने अपने संगठन से जुड़े कुछ लोगों को बुलवा लिया फिर पंप के फ्रेंचाइजी अभय सिंह और पीए के बीच घटतौली को लेकर गरमा गरमी होने लगी। इसी बीच प्रभारी निरीक्षक कमरुल हसन भी फोर्स के मौके पर पहुंच गए और घटतौली की शिकायत को लेकर अलग से पेट्रोल की माप को चेक किया लेकिन कुछ घटतौली नहीं मिली।
घटतौली की आशंका को लेकर लेकर साध्वी के चालक और पीए का पंप कर्मियों के बीच बाद विवाद हो गया था बाद में दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कर दिया गया। किसी की तरफ से कोई तहरीर नही दी गयी।
विज्ञापन
कमरूल हसन,प्रभारी निरीक्षक, रोजा
प्रदेश में वीआईपी कल्चर खत्म हो गया कुछ लोग वीआईपी दिखाने के लिए ऐसे ही आरोप लगाते है हमारे पंप पर किसी तरह की घटतौली नहीं है। शंका का समाधान मौके पर किया गया। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनके साथ अभद्रता की है जिससे आहत हूं। मेरी साध्वी जी से कोई वार्ता नही हुई।
अभय सिंह, फेंचाइजी,रिलायंस पंप