{"_id":"58a069934f1c1b5f7ed83da6","slug":"roadways-workers-had-drunken-rampage","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कर्मियों ने शराब पीकर किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज कर्मियों ने शराब पीकर किया हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sun, 12 Feb 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
थाना रोजा क्षेत्र में हथौड़ा चौराहे के पास एक होटल पर शनिवार देर रात रोडवेज के दो कर्मचारियों ने शराब पीकर जमकर हंगामा किया। मेडिकल कराने के दौरान डॉक्टर और पुलिस से भी अभद्रता की। पुलिस ने दोनों का शांति भंग करने के आरोप में चालान कर दिया। एसओ ने दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए डीएम के माध्यम से एआरएम को पत्र भेजा है। रोडवेज बस का ड्राइवर रवनीश गुप्ता और कंडक्टर अनिल वाजपेयी शनिवार शाम ड्यूटी समाप्त करने के बाद हथौड़ा चौराहे पर एक होटल में खाना खाने गए थे। वहीं उन लोगों ने शराब पी। नशे में टल्ली हुए तो दोनों आपस मेें उलझ गए और गाली-गलौज करते हुए हंगामा करने लगे। शोरशराबा सुनकर पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांत करने की कोशिश की, तो उनके साथ भी अभद्रता पर उतर आए। इस पर पुलिस दोनों को पकड़कर मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले गई। वहां भी दोनों ने हंगामा करते हुए डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ से अभद्रता की। मेडिकल में अल्कोहल की पुष्टि होने पर दोनों का 151 में चालान कर दिया गया। एसओ कमरुल हसन ने बताया रोडवेज के दोनों कर्मचारी शराब पीकर हंगामा कर रहे थे, इसलिए मेडिकल कराकर दोनों का 151 में चालान कर किया है। दोनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम के माध्यम से एआरएम को पत्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन