फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Road up and down exit

खड़ंजा उखाड़कर बंद  किया रास्ता

Sat, 17 Jun 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Sat, 17 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
गांवों में दबंगई के चलते सीधे-साधे ग्रामीणों का जीना मुहाल हो रहा है। नया मामला खुदागंज क्षेत्र के गांव दिउरिया का हैं, जहां दबंगों ने गग्राम पंचायत कोष से डलवाया गया खडं़जा उखाड़कर ईंटें अपना मकान बनाने में इस्तेमाल कर लीं और रास्ते की जमीन पर कब्जा करके आसपास के ग्रामीणों का निकास बंद कर दिया। परेशान ग्रामवासियों की गुहार पर डीएम नरेंद्र सिंह ने सीओ तिलहर को प्रकरण की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन

शुक्रवार को दिउरिया गांव के तमाम पुरुषों-महिलाओं के साथ मुख्यालय पहुंचे धर्म सिंह ने बताया कि उन सभी को आपने मकानों के निकास के लिए साझे में दस फुट चौड़ा रास्ता मिला था। इस रास्ते पर वर्ष 2005 में तत्कालीन ग्राम प्रधान ने खड़ंजा भी डलवाया। हाल ही में गांव के एक व्यक्ति ने खड़ंजा उखाड़कर ईंट समेत रास्ते पर कब्जा कर लिया। 
विज्ञापन

ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि निकास के लिए रास्ता मांगने पर दबंग और उसके परिवार के अन्य सदस्य आए दिन शराब पीकर गालीगलौज कर रहे हैं। इस संबंध में खुदागंज थाने में तहरीर देने के बाद थाना दिवस में अधिकारियों से फरियाद की गई, लेकिन निकास की समस्या हल नहीं की गई। इस मौके पर सुभाष चंद्र, सरोज बाला, रीना देवी, मुन्नी देवी, गुड्डी देवी, पंजाब सिंह, अमरीश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed