फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rice mill owner shot Biber 10 lakh looted

राइस मिल स्वामी को गोली मारकर 10 लाख रुपये लूटे

Tue, 10 Nov 2015 12:06 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Tue, 10 Nov 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Rice mill owner shot Biber 10 lakh looted
शहर के राइस मिलर हरिराम अग्रवाल से रविवार को सुबह गर्रा पुल जैसे व्यस्ततम क्षेत्र में सात लाख रुपये लूटने वाले बदमाशों का सुराग भी नहीं लग पाया था कि सोमवार की सुबह बंडा कस्बे में रहने वाले राइस मिलर पवन कुमार धवन से बाइक सवार बदमाशों ने भैंसी नदी के टेढ़े पुल के पास से दस लाख रुपये लूट लिए। यही नहीं, विरोध करने पर बदमाशों ने राइस मिलर धवन को गोली मारकर घायल कर दिया और फरार हो गए। जानकारी पाकर एसपी बबलू कुमार, सीओ आदेश कुमार त्यागी और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई। देर शाम तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा था। लगातार दूसरे दिन राइस मिलर के साथ हुई लूट की घटना से व्यापारियों में दहशत है।
विज्ञापन

राइस मिलर पवन कुमार धवन की क्षेत्र के गांव रामपुर हीरा में परमहंस राइस इंडस्ट्रीज के नाम से राइस मिल है। सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे वह मिल में अपने साझीदार रमन कुमार रोमी के साथ बाइक से दस लाख रुपए लेकर मिल जा रहे थे। रमन कुमार बाइक चला रहे थे, जबकि पवन रुपयों से भरा थैला लिए पीछे बैठे थे। पुवायां मार्ग स्थित भैंसी नदी के टेंढ़ा पुल से पहले महमूदापुर मोड़ के पीछे से दो पल्सर बाइक पर आए छह बदमाशों ने पवन की बाइक रुकवा ली। सभी बदमाश नकाब पहने हुए थे। बदमाशों ने पवन और रमन कुमार पर तमंचे तानते हुए रुपयों से भरा बैग छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर एक बदमाश ने तमंचे से पवन के ऊपर दो फायर कर दिए। फायरिंग में पवन कुमार हाथ और कनपटी पर गोली के छर्रे लगने से घायल हो गए। फायरिंग होने से रमन की बाइक लड़खड़ा गई और दोनों जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद बदमाशों ने पवन से रुपयों भरा थैला छीन लिया और पुल क्रास कर गांव चित्तरपुर नवदिया की ओर जाने वाले रास्ते पर भाग निकले।
विज्ञापन

रमन कुमार ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी और अपने साझेदार के घायल होने की जानकारी देते हुए मदद की अपील की। व्यापारी को गोली मारकर घायल कर देने और दस लाख रुपए लूटे जाने सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसओ राजीव मिश्रा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को सरकारी अस्पताल भिजवाया। बाद में पवन को जिला अस्पताल और वहां से बरेली रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिग की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राइस मिल स्वामी के साथ दिनदहाड़े गोली मारकर लूट की घटना की सूचना कस्बे में फैलते ही नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहन कुमार मित्तल, विनय जायसवाल सहित तमाम व्यापारी और राइस मिलर थाने जा पहुंचे। व्यापारियों ने घटना के प्रति रोष जताते हुए लूट के जल्द खुलासे की मांग की। घटना की खबर पाकर एसपी बबलू कुमार, एसपी देहात, सीओ उमेश चंद्र शर्मा क्राइम ब्रांच की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस अधिकारी थाने पहंचे और व्यापारियों को घटना के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। पुलिस ने छह अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed