फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Restricted animal being bitten organically

प्रतिबंधित पशु काटे जाने पर बवाल

Sun, 26 Jul 2015 11:42 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 26 Jul 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
Restricted animal being bitten organically
मोहम्मदी रोड पर कैलाश नगर कॉलोनी और हथौड़ा गांव के बीच रविवार देर शाम प्रतिबंधित पशु का खुलेआम वध किए जाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। वध का विरोध करने वाले पक्ष को भारी पड़ता देखकर दूसरे पक्ष वाले फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकले। यह जानकारी आसपास में फैली तो आक्रोशित भीड़ हथौड़ा चौराहे पर रात दस बजे जुटी और चक्का जाम कर दिया। हालात संभालने को पीएसी और बड़ी संख्या में पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। दूसरे पक्ष के नसीम और शारून नाम के दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया और वध किए हुए पशु को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रात करीब 11 बजे जाम खोल दिया गया था। देर रात एसपी ने बताया कि दो आरोपी युवक गिरफ्तार कर लिए गए हैं। उनके ऊपर एनएसए के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

 हथौड़ा चौराहे पर रात साढ़े नौ बजे से ही आक्रोशित भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। सूचना पाकर आधे घंटे बाद सीओ सदर अनुराग दर्शन अकेले ही मौके पर पहुंचे और उन्होंने भीड़ को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन उनकी एक ना चली। मिली जानकारी के अनुसार, घटना की शुरूआत देर शाम करीब साढ़े सात बजे हुई। तब हथौड़ा गांव वाले रास्ते पर कुछ लोग प्रतिबंधित पशु का वध कर रहे थे, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया। दूसरा पक्ष नहीं माना तो ग्रामीणों में आक्रोश फैला और वह ज्यादा संख्या में मौके की ओर लपके। इस पर दूसरा पक्ष करीब आधा दर्जन राउंड हवाई फायरिंग करते हुए वहां से भाग निकला। सूचना पाकर रोजा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और वध किए हुए पशु को थाने ले गई। पुलिस के वहां से जाने के बाद घटना की जानकारी लोगों में फैली और वे आक्रोशित होकर चौराहे पर जुटने लगे। इनमें से अधिकांश लाठी और डंडे से लैस दिखे। थोड़ी ही देर में बैरीकेडर चारों ओर से आने-जाने वाले मार्ग पर रख चक्का जाम कर दिया और आ रहे वाहनों पर हमले के अंदाज में दौड़ने लगे। इससे वहां दहशत का भी माहौल बना।
विज्ञापन

इस जाम से शहर से पुत्तू लाल चौराहा मार्ग, रोजा मार्ग, मोहम्मदी मार्ग और शहर से जुड़े मुख्य मार्ग पर आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई। रात करीब 11 बजे एसपी बबलू कुमार, एसपी सिटी राजेश कुमार और एसडीएम सदर एपी श्रीवास्तव भारी संख्या में पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा देकर भीड़ को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed