{"_id":"56eeeaeb4f1c1b3341f15015","slug":"reports-against-those-who-attack-congress-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसी नेता पर हमला करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांग्रेसी नेता पर हमला करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 20 Mar 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव हटीपुर कुर्रिया निवासी युवा कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष अजय मिश्रा उर्फ रिंकू पर शनिवार शाम जानलेवा हमला किया गया था। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शनिवार देर रात हालत गंभीर होने पर उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राममोहन मिश्रा ने थाने में दी तहरीर में बताया है कि शनिवार शाम करीब छह बजे अजय खेत से लौट रहे थे। तभी रास्ते में उन्हें पहले से घात लगाए बैठे भतीजा विकास, बड़े भाई वेदप्रकाश मिश्रा, गांव के बृजेश, उसके भाई निर्दोष ने घेर लिया और तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसमें अजय के चार गोलियां लगीं, जिससे वह जमीन पर गिर गए। तभी हमलावर मौके से फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों खिलाफ जानलेवा हमला करने और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। देर रात हालत बिगड़ने पर अजय को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सुबह हुए ऑपरेशन कर अजय के लीवर में फंसी हगोली को निकाल दी गई। बकि दो गोलियां फेफड़े में फंसी हैं। डॉक्टरों के मुताबिक खून का रिसाव न रुकने से अजय की हालत गंभीर है।
विज्ञापन