फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Relyatri loggerheads over five thousand bucks

पांच हजार रुपये को लेकर भिड़े रेलयात्री

Wed, 02 Sep 2015 11:34 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 02 Sep 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन में यात्रा के दौरान एक रेलयात्री के पांच हजार रुपये गिर गए, जो दूसरे यात्री को मिल गए। इन्हीं रुपयों को लेकर दोनों में विवाद हो गया। मामले की जानकारी जीआरपी को दी गई है।
विज्ञापन

डाउन लाइन पर जा रही पंजाब मेल में बैठे दो रेलयात्री हरदोई जा रहे थे। रास्ते में एक रेलयात्री को नींद आ गई। इससे उसकी जेब में रखे पांच हजार रुपये निकलकर गिर गए। उन रुपयों को पड़ोस में बैठे दूसरे यात्री ने उठाकर जेब में रख लिया। बरेली के पास ट्रेन पहुंचने पर सोकर उठे रेलयात्री ने जब अपनी जेब टटोली तो उसमें रुपये गायब थे। इस पर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया और पास बैठे रेलयात्री पर रुपये चुराने का आरोप लगाया। इस पर दूसरे यात्री की जेब चेक की गई तो उसकी जेब में 18 हजार और पांच हजार रुपये अलग-अलग रखे मिले। पहले यात्री ने कहा कि पांच हजार रुपये उसके हैं।  
विज्ञापन

इसी बात को लेकर दोनों में विवाद होने लगा। शहर के रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही दोनों रेलयात्री जीआरपी थाना पहुंचे, वहां पर उनका विवाद होता रहा। बाद में रुपये लौटा देने पर दोनों यात्रियों में समझौता हो गया और वे लोग चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


Òमामले की मौखिक रूप से शिकायत की गई थी। इस पर रेलयात्री से तहरीर मांगी गई थी, जिससे कि आगे की कार्रवाई की जा सके, लेकिन दोनों में समझौता होने की वजह से किसी ने तहरीर नहीं दी।Ó
-शिवशंकर पटेल, प्रभारी एसओ जीआरपी थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed