फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Reliance worker shot

रिलायंस कर्मी को गोली मारी

Mon, 10 Oct 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Mon, 10 Oct 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सोमवार देर रात एक राजनीतिक दल के नेता के एक करीबी ने रिलायंस थर्मल पॉवर के कर्मचारी को गोली मार दी। गोली उसके कमर के नीचे लगी। घायल को अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे बरेली के लिए रेफर कर दिया। घटना के पीछे रंगदारी का मामला बताया जा रहा है। थाना रामचंद्र मिशन के अंतर्गत रौसर कोठी निवासी अनुराग दीक्षित रिलायंस थर्मल पॉवर में सुपरवाइजर के पद पर तैनात है। अनुराग की किसी बात को लेकर गांव के ही संतोष सिंह से रंजिश चल रही है। संतोष भारतीय जनता युवा मोर्चा के एक नेता का करीबी है। सोमवार रात अनुराग अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में संतोष ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे रोक लिया। और गाली गलौच करते हुए अनुराग को गोली मार दी। गोली उसके कमर के नीचे लगी। जिससे वह घायल होकर गिर गए। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक संतोष फरार हो गया। सूचना पर थाना प्रभारी केके तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने अनुराग के परिवार वालों को सूचना दी। इस पर परिवार वाले भी पहुंच गए और अनुराग को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां से डॉक्टर ने उनकी हालत गंभीर बताकर बरेली के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पर शिक्षक विधायक संजय मिश्र भी पहुंचे। नायब तहसीलदार ने घायल अनुराग के कलमबंद बयान दर्ज किए। घटना की तहरीर दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed