{"_id":"57b30d5d4f1c1b4e446ebad4","slug":"reflex-tempo-full-of-devotees-one-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं से भरा टेंपो पलटा, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
श्रद्धालुओं से भरा टेंपो पलटा, एक की मौत
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Tue, 16 Aug 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला से भगवान शिव की पूजा अर्चना कर घर जा रहे श्रद्धालुओं से भरा टेंपो पलट जाने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में तीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना बिलसंडा (पीलीभीत) के गांव हमजा निवासी श्रद्धालु सावन माह में भगवान शिव की पूजा अर्चना करने गोला गए थे। रविवार रात श्रद्धालु एक टेंपो में सवार होकर वापस घर जा रहे थे। खुटार-गोला मार्ग पर तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें बिलसंडा निवासी प्रेमराव गौतम, नंदलाल की पत्नी अनीता देवी, छज्जू की पत्नी कृष्णा देवी, बिलसंडा के गांव हमजा निवासी पिंकू, लालाराम और लालाराम की पत्नी सरस्वती घायल हो गए। रात में ही घायलों को खुटार के सरकारी अस्पताल लाया गया। गंभीर रूप से घायल 35 वर्षीय प्रेमराव गौतम, पिंकू, कृष्णा देवी, अनीता और लालाराम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में प्रेमराव गौतम ने दम तोड़ दिया। जानकारी घर पहुंची तो प्रेमपाल के घर कोहराम मच गया। परिवार के लोग शाहजहांपुर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पोस्टमार्टम के बाद प्रेमराव का शव घरवाले अपने गांव ले गए। पुलिस ने टेंपो बरामद कर थाने में खड़ा कर लिया है।