{"_id":"5857e43a4f1c1b1f64e3914e","slug":"reed-threw-the-corpse-of-the-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्याकर लाश ईख में फेंकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्याकर लाश ईख में फेंकी
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Mon, 19 Dec 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना निगोही क्षेत्र के गांव घुसगवां मजरा गौंटिया में रविवार देर रात गन्ने के खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के सिर के अधिकांश हिस्से को जानवर खा गए। पुलिस भी हत्या की आशंका जाहिर कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। निगोही पुलिस को देर रात घुसगवां मजरा गौंटिया निवासी मुनीश यादव ने सूचना दी कि उनके खेत में एक युवक का शव पड़ा है। सूचना पर थानाध्यक्ष अवनीश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि शहर से शहबाजनगर की ओर से आने वाली सड़क किनारे मुनीश के गन्ने के खेत में युवक की लाश पड़ी थी। उसके सिर का अधिकांश मांस गायब था। मामले की जानकारी मिलते ही एएसपी सिटी और सीओ सदर भी घटनास्थल पर पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने मामले की जानकारी लेने के बाद मृतक के कपड़ों की तलाशी ली लेकिन कोई ऐसा क्लू नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो पाती। आसपास के लोगों से भी पहचान कराने की कोशिश की गई लेकिन कामयाबी नहीं मिली। थानाध्यक्ष अवनीश यादव ने बताया कि शायद सिर कुचलकर हत्या की गई है। शरीर के अन्य हिस्से में चोट का कोई निशान नहीं है। मृतक की उम्र लगभग 26 साल थी। वह सुरमई कलर की इनर, पाजामी, सफेद शर्ट, सफेद पीली दागदार जैकेट और काले रंग के चमड़े के जूते पहने था।
विज्ञापन