फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   rape in district hospital

जिला अस्पताल में वार्ड ब्वाय ने प्रसूता से की छेड़खानी, गिरफ्तार

Sat, 07 Feb 2015 12:33 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sat, 07 Feb 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
rape in district hospital
एक तरफ महिला अपराधों पर अंकुश लगाने और त्वरित कार्रवाई के लिए सूबे के मुखिया से लेकर आला अफसरान तक निर्देश पर निर्देश दिए जा रहे हैं दूसरी तरफ सरकारी महकमे के जिम्मेदार लोग ही अपराधियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं वह भी अपराध की स्वीकारोक्ति के बाद।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शुक्रवार अलसुबह शराब के नशे में वार्ड ब्वाय ने प्रसूता के साथ छेड़खानी की। शिकायत के बाद सीएमएस ने सादे कागज पर प्रसूता के अंगूठे का निशान लेकर चौकी में समझौतानामा भेज कर आरोपी को छुड़ा लिया। युवा कार्यक्रम खेल विभाग के केंद्रीय सचिव के अस्पताल में निरीक्षण के लिए पहुंचने के बाद उन्होंने एसडीएम को जांच के निर्देश दिए। इसके बाद सरकारी अमले में हड़कंप मचा और आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। सीएमएस ने माना कि वार्ड ब्वाय ने शराब के नशे में महिला के साथ छेड़खानी की। उन्होंने ऊपर लगाए आरोपों को सिरे से नकार दिया।
विज्ञापन

शहर निवासी एक व्यक्ति ने पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर उसे चार जनवरी को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसी दिन महिला ने एक बेटी को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के बाद प्रसूता को महिला वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। प्रसूता का कहना है कि परिवार में कोई महिला नहीं है जो रात में उसके साथ वार्ड में रुके। बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे वार्ड ब्वाय राकेश कुमार ने उसके पति को वार्ड के बाहर कर दिया। रात करीब एक बजे वह शराब के नशे में वार्ड में आया और महिला से अभद्रता करने लगा। झिड़कने पर वह चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बताया कि सुबह करीब चार बजे राकेश ने उसके ऊपर से रजाई हटाकर छेड़खानी की कोशिश की। उसकी आंख खुली तो राकेश के छेड़खानी करने पर उसने शोर मचाया। इससे वार्ड में भर्ती अन्य महिलाएं जाग गईं। मामले में महिला के पति की शिकायत पर अजीजगंज पुलिस आरोपी को अपने साथ चौकी ले गई। परिवार वालों का आरोप है कि सुबह सीएसएस डॉ. अश्वनी कुमार उसके पास आए और एक सादे कागज पर अंगूठा लगवा लिया। इसके बाद सीएमएस ने उस पर समझौतानामा लिखकर अजीजगंज चौकी को दे दिया जिस पर पुलिस ने आरोपी राकेश को छोड़ दिया।
दोपहर में जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे केंद्रीय सचिव राजीव गुप्ता के सामने मीडिया कर्मियों ने महिला के साथ हुई छेड़खानी का सवाल कर दिया। सचिव ने मामले में एसडीएम को जांच के आदेश दिए। एसडीएम ने मामले में डीएम और पुलिस अधिकारियों से बात की। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। कोतवाली पुलिस ने छेड़खानी की धारा में मुकदमा दर्ज करके आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर लिया है।

राकेश ने शराब के नशे में महिला के साथ छेड़खानी की थी, लेकिन मेरे द्वारा उसे बचाने के लगाए जा रहे आरोप गलत हैं। राकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है और उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

अश्वनी कुमार, महिला अस्पताल सीएमएस

सीएमएस की शिकायत पर ही अजीजगंज चौकी के सिपाहियों ने आरोपी को चौकी में बैठा लिया था। सीएमएस के कहने पर ही उनके बीच समझौता भी हो गया, तभी सिपाहियों ने राकेश को छोड़ दिया। मामला चौकी इंजार्च की जानकारी में नहीं था। लिखित समझौते के बारे में कोई जानकारी नहीं है। महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
- श्रीप्रकाश राय, इंस्पेक्टर कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed