{"_id":"58dd55234f1c1b380763e1ef","slug":"rape-by-kidnapping-abducted-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहों के बल पर अगवा कर किशोरी से रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असलहों के बल पर अगवा कर किशोरी से रेप
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र की एक किशोरी को असलहों के बल पर अगवा कर उससे बलात्कार किया गया। दो दिन बाद किशोरी लहूलुहान हालत में घर पहुंची और आपबीती सुनाई। कोतवाल का कहना है कि जांच में तस्दीक हुआ है कि एक लड़के ने किशोरी के साथ बलात्कार किया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
क्षेत्र एक गांव से थाने आए ग्रामीण ने पुलिस को बताया कि वह 28 मार्च को नौकरी की तलाश में उत्तराखंड के खटीमा गया था। घर में उसकी पत्नी के अलावा 16 साल की बेटी थी। रात में साढ़े ग्यारह बजे गांव का ही दबंग अपने दो बेटों के साथ असलहे लेकर घर में घुस आया। ये लोग उसकी बेटी को अगवा कर ले गए। ग्रामीण की पत्नी ने विरोध किया तो इन लोगों ने उस पर बंदूक तानते हुए जान से मारने की धमकी दी। पत्नी ने सुबह फोन पर उसे जानकारी दी, तब वह तीस मार्च की सुबह गांव पहुंच। इसी दौरान उसकी बेटी भी आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद घर पहुंची। लड़की के अनुसार उक्त तीनों ने गांव के ही एक मकान में उसे बंधक बनाकर रखा इस दौरान एक लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जबकि दो लोग उसे डराते धमकाते रहे। लड़की का यह भी आरोप है कि विरोध के दौरान उसे बुरी तरह पीटा गया। लड़की के सिर तथा चेहरे पर लगी चोट से खून बह रहा था। इस मामले में कोतवाल केके चौधरी ने बताया कि वह खुद गांव गए और जांच की। जांच में पाया गया कि एक लड़के ने किशोरी से बलात्कार किया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।