{"_id":"56eda6714f1c1b4c5f8b541a","slug":"principal-s-husband-publicly-fired-the-gun-tani-so","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के पति ने सरेआम फायरिंग की, एसओ पर बंदूक तानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान के पति ने सरेआम फायरिंग की, एसओ पर बंदूक तानी
Sun, 20 Mar 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 20 Mar 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
प्रधान के पति ने सरेआम फायरिंग की, एसओ पर बंदूक तानी
Link Copied
प्रधान के पति प्रहलाद ने फिल्मी अंदाज में शुक्रवार रात शराब पीने के बाद थाने के पास फायरिंग कर दहशत फैला दी। अचानक हुई फायरिंग से दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके भाग गए। करीब एक घंटे तक मार्ग जाम रहा। प्रधान के पति ने मौके पर पहुंचे एसओ पर भी बंदूक तान दी। पुलिस ने किसी तरह प्रधान पति को गिरफ्तार किया। उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। तिलहर थाना क्षेत्र के गांव बिरहाना निवासी प्रहलाद ने निगोही कस्बे में भी मकान बना रखा है। उसकी एक पत्नी बिरहाना में रह रही है और दूसरी कस्बे में मजार के निकट रहती है। शुक्रवार रात्रि 9 बजे होमगार्ड केपी सिंह, संजीव, चौकीदार पप्पू के भाई रिंकू और प्रधान के पति प्रहलाद ने साथ बैठकर खूब शराब पी। नशे में धुत्त होने पर रिंकू और प्रहलाद के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। यह देख होमगार्ड केपी सिंह, संजीव और रमेेश मौके से खिसक लिये। इसके बाद प्रहलाद ने जमकर हंगामा किया। हंगामा होते देख पुलिस ने हड़काकर प्रहलाद को भगा दिया। चौकीदार रिंकू द्वारा किये गये अपमान का बदला लेने के लिए प्रहलाद घर से अपनी लाइसेंसी बंदूक ले आया और थाने के निकट दुबारा हंगामा करने लगा। हवा में बंदूक लहराते हुए उसने फायरिंग। इससे इलाके में दहशत फैल गई और आसपास के दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके भाग गए। उस वक्त प्रहलाद के सामने जो भी पहुंचा उसी पर बंदूक तान कर गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी। इसी बीच निगोही थानाध्यक्ष रजी अहमद, दरोगा सुनील कुमार त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए। उन्हें देख प्रहलाद ने पहले दरोगा सुनील और फिर थानाध्यक्ष रजी अहमद पर बंदूक तान दी। पुलिस ने किसी तरह प्रहलाद को दबोचा और उसकी बंदूक कब्जे में ले ली। इस दौरान छीना झपटी में बंदूक टूट भी गयी। पुलिस ने प्रहलाद के खिलाफ जानलेवा हमला करने, दहशत फैलाने और 7 क्रिमनल एक्ट तहत दो मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस के मुताबिक प्रहलाद के हंगामा करने से काफी देर तक शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग जाम रहा, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।