{"_id":"2a27edf4c93355e6030b70021b67dfb9","slug":"pradeep-ajay-murder-and-sent-to-jail-rajveer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजय की हत्या में राजवीर और प्रदीप को जेल भेजा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अजय की हत्या में राजवीर और प्रदीप को जेल भेजा
शाहजहांपुर।
Updated Sat, 25 Jul 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हयातपुरा में शुक्रवार की रात हुई अजय सक्सेना की हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी राजवीर के बयान के आधार पर तहेरे भाई प्रदीप को हत्या की साजिश रचने का आरोपी बनाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। प्रदीप के जेल जाने से उसके परिवार वालों में काफी आक्रोश है। इससे पहले प्रदीप के परिवार वालों ने एसपी से मिलकर प्रदीप को छोड़ने की गुहार लगाई थी।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला ताजूखेल में रहने वाले रामदास सक्सेना का बेटा अजय सक्सेना अपने तहेरे भाई प्रदीप की छाया कुआं स्थित रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान पर काम करता था। 17 जुलाई की रात साढ़े दस मोहल्ला गौहरपुरा निवासी राजवीर अजय को प्रदीप की दुकान से बुला ले गया था। कुछ देर बाद अजय के मोहल्ला हयातपुरा में गोली लग गई थी। अजय जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया। रास्ते में बीसलपुर के पास अजय ने दम तोड़ दिया। मामले रामदास की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने राजवीर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने बुधवार को राजवीर को हिरासत में ले लिया था। राजवीर ने पुलिस हिरासत में हत्या में प्रदीप के शामिल होने के बयान दिए थे। पुलिस ने बुधवार की रात प्रदीप को उसके घर से उठा लिया था। आरोपी राजवीर के बयानों के आधार पर पुलिस ने प्रदीप को हत्या की साजिश रचने का आरोपी बना दिया, जबकि पुलिस के पास इसके कोई पुख्ता सबूत नहीं है। इससे पहले प्रदीप के परिवार वालों ने एसपी को प्रार्थना-पत्र देकर प्रदीप को छोड़ने की गुहार लगाई थी। एसपी ने उसके परिवार वालों को छोड़ने का आश्वासन दिया था। प्रदीप के परिवार वालों में आक्रोश है कि आरोपी के बयानों के आधार पर पुलिस ने प्रदीप को अजय की हत्या के आरोप में जेल भेज दिया है।
प्रदीप ने अजय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था
प्रदीप के पिता राधश्याम सक्सेना ने बताया कि अजय उनके बेटे की रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान पर काम करता था। गोली लगने की सूचना पर प्रदीप, अमित और टोनी ने अजय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इस दौरान अजय ने कोतवाली पुलिस को दिए बयान में कहा था कि उसके राजवीर ने गोली मारी थी। पुलिस ने आरोपी के बयान के आधार पर साजिश रचकर उनके बेटे को जेल भेज दिया।