फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police stopped the construction of the shrine

पुलिस ने रुकवाया धर्मस्थल का निर्माण

Fri, 17 Feb 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Fri, 17 Feb 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
गांव बिलहरा में बिना अनुमति धर्मस्थल का निर्माण कराने की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया। पुलिस ने काम करा रहे लोगों को प्रशासन की अनुमति के बाद ही निर्माण कराने की चेतावनी दी। गांव बिलहरा में कुछ दिन से एक धर्मस्थल का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण करा रहे लोगों ने एक खड़ंजे को उखाड़कर दूसरी ओर बिछा दिया और बिजली के पोल को भी तोड़ दिया। कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन कोई तबज्जो नहीं दी गई और धर्मस्थल का निर्माण जारी रखा। इसके बाद मामले की शिकायत अधिकारियों से की गई। शुक्रवार को पुलिस ने गांव पहुंचकर धर्मस्थल का निर्माण करा रहे लोगों से अनुमति दिखाने को कहा। अनुमति नहीं होने की बात कहने पर पुलिस ने काम रुकवा दिया। निर्माण करा रहे लोगों को चेतावनी दी गई कि अब एक भी ईंट लगी तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि धर्मस्थल का निर्माण बिना अनुमति नहीं कराया जा सकता है। काम रुकवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed