फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police said the couple's two cases resolved

एसपी ने पति-पत्नी के दो मामले सुलझाए

Sun, 18 Oct 2015 08:38 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 18 Oct 2015 08:38 PM IST
विज्ञापन
Police said the couple's two cases resolved
पुलिस लाइंस में रविवार को लगे परिवार परामर्श केंद्र में 30 मामलों में से दो का सुलह-समझौता हुआ। इस अवसर पर एसपी भी परिवार परामर्श पहुंचे और पति-पत्नी के पुराने विवादों की फाइलें देखी।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में लगे परिवार परामर्श केंद्र में 30 मामलों में महिला पुलिस और काउंसलर की सहयोग से पति-पत्नी के विवाद को निपटाने का प्रयास किया गया। इसमें से एक मामला कस्बा तिलहर के मोहल्ला उम्मरपुर निवासी नाजिर का था, जिसका अपनी पत्नी कौसरजहां से विवाद हो गया था। कौसरजहां ने अपने पति की शिकायत एसपी से की थी। इस मामले को उन्होंने परिवार परामर्श केंद्र में भेज दिया था। रविवार को काउंसलर ने दोनों से बातचीत करके समझौता करा दिया। इसी तरह थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव नागरपाल निवासी रुचि देवी का पति विपिन कुमार से विवाद चल रहा था। जिसको परिवार परामर्श केंद्र में सुलझा दिया गया। दोनों ने आगे से कोई विवाद न होने का भरोसा दिलाया। पुलिस लाइंस के निर्माणाधीन मीटिंग हाल का निरीक्षण करने आए एसपी बबलू कुमार ने परिवार परामर्श केंद्र का भी जायजा लिया। उन्होंने लंबित पड़े मामलों को शीघ्र सुलझाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed