{"_id":"58dea9504f1c1b380763f38a","slug":"police-officer-s-death-in-suspected-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने के चौकीदार की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने के चौकीदार की संदिग्ध हालात में मौत
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने के चौकीदार की बृहस्पतिवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव गांव से बाहर गेहूं के खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पत्नी ने कच्ची शराब का धंधा करने वालों से रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है।
गांव देवकली निवासी 36 वर्षीय रामलखन गांव पट्टी छज्जूपुर और कर्रखेड़ा में पुलिस के चौकीदार थे। बृहस्पतिवार शाम वह गांव कर्रखेड़ा के एक रिश्तेदार के साथ साइकिल से गांव में ही जाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उनकी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह परिवार के लोग फिर से खोज में जुट गए। इस बीच गांव के कुछ लोगों ने रामलखन का शव देवकली रोड पर गांव कंचनपुर मोड़ के पास गेहूं के खेत में पड़ा देख परिवार के लोगों को जानकारी दी।
सूचना पाकर रामलखन के परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। मृतक के भाई मैकूलाल की सूचना पर एसओ महेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को मामले की सूचना दी। एएसपी रमेश भारतीय फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाड प्रभारी के साथ मौके पर पहुंचे। खोजी कुतिया लूसी शव पड़े होने के स्थान से कुछ दूर तक गई और फिर लौट आई।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी सोनी देवी का आरोप है कि रामलखन चौकीदार होेने के नाते गांवों में कच्ची शराब के धंधे की सूचना पुलिस को देते थे। इसी बात से धंधेबाज उनसे रंजिश मानते थे। इसी रंजिश के चलते उनकी हत्या की गई है। रामलखन की मौत से पत्नी सोनी देवी और मां नन्हीं देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ महेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की वजह पता लग सकेगी।