फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police arrest prisoner, suspended three constables

पुलिस अभिरक्षा से भागा बंदी, तीन सिपाही निलंबित

Tue, 25 Apr 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Tue, 25 Apr 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
जिला कारागार से पेशी पर जौनपुर भेजा गया शातिर अपराधी पुलिस अभिरक्षा से मंगलवार सुबह सुल्तानपुर में आउटर के पास ट्रेन से कूद कर भाग गया। इस मामले में एसपी ने तीन सिपाहियों को लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया है। तीनों के खिलाफ सुल्तानपुर जीआरपी में मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

बनारस निवासी वीरेंद्र कुमार के खिलाफ लूट आदि के कई मामले दर्ज हैं। उसे बनारस से प्रशासनिक आदेश पर सितंबर 2016 में यहां जिला कारागार में शिफ्ट किया गया था। उसकी जौनपुर में मंगलवार को गैंगस्टर के मामले में कोर्ट में पेशी थी। इसलिए उसे पुलिस अभिरक्षा में सिपाही मित्रपाल, गिरीश कुमार, नरेंद्र कुमार के साथ जिला कारागार से सोमवार रात आठ बजे जौनपुर के लिए भेजा गया था। हिमगिरी ट्रेन से सिपाही उसे लेकर जा रहे थे। मंगलवार सुबह लगभग सात बजे ट्रेन जब सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर आउटर के पास पहुंची, तभी उसने पेशाब करने की बात कही। इस पर सिपाहियोें ने उसे गेट की तरफ बने शौचालय की ओर जाने की छूट दे दी। शौचालय की तरफ बढ़ते ही वह तेजी के साथ गेट की तरफ बढ़ा और धीमी हो रही ट्रेन से कूद गया। उसके कूदते ही सिपाही सकते में आ गए। उन लोगों ने चेनपुलिंग करने के बाद बंदी वीरेंद्र का पीछा किया, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद सिपाहियों ने पुलिस लाइंस के प्रतिसार निरीक्षक गुलफाम सिंह को मामले की जानकारी। इस पर आरआई ने एएसपी ग्रामीण रमेश भारतीय और एसपी केबी सिंह को जानकारी दी। एसपी केबी सिंंह ने तीनों सिपाहियों को लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन


वर्जन-
पुलिस अभिरक्षा में बंदी भागा है, इसलिए तीनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। सूबेदार विष्णु प्रकाश की ओर से तीनों सिपाहियों के खिलाफ सुल्तानपुर जीआरपी में मामला भी दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- रमेश कुमार भारतीय, एएसपी ग्रामीण

वर्जन-
जेल से बंदी वीरेंद्र को सोमवार रात 8 बजे पुलिस अभिरक्षा में जौनपुर पेशी पर ले जाने के  लिए भेजा था सुल्तानपुर के पास ट्रेन से कूदकर भाग जाने की जानकारी मिली है। इस पर एसपी को सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा गया है।
- बृजेंद्र सिंह, जेल अधीक्षक
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed