{"_id":"57e2c29f4f1c1b2856a83066","slug":"patel-cutting-youth-found-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतेल काटने गए युवक का शव बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पतेल काटने गए युवक का शव बरामद
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Wed, 21 Sep 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
युवक का शव बरामद
- फोटो : श्ााहजहांपुर उत्तर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगंगा नदी के पार पतेल काटने को कहकर घर से गए युवक का क्षतविक्षत शव 28 घंटे बाद नदी के किनारे मिला है। पुलिस ने मृतक के चाचा की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव बरामद होने के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
थाना क्षेत्र के गांव नई बस्ती भौंती निवासी धर्मपाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका भतीजा 25 वर्षीय सुखवीर पुत्र नेत्रपाल तेली मंगलवार सुबह पांच बजे पतेल काटने के लिए रामगंगा नदी के पार जाने को कहकर घर से गया था, शाम तक वापस नहीं लौटा। काफी तलाश करने पर बुधवार सुबह करीब साढे़ आठ बजे सुखवीर का क्षत विक्षत शव रामगंगा नदी के किनारे बरामद हुआ है। घटना की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। गांव के जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र कुमार सिंह यादव ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मृतक की मां कमलादेवी ने बताया कि सुखवीर जब गोद में था, तब उसके पिता नेत्रपाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पति की मृत्यु के बाद कमला अपने इस इकलौते पुत्र की परवरिश तथा गुजरबसर के लिए अपने देवर सोनपाल के साथ बतौर पत्नी रहने लगी। इससे उसके तीन पुत्र 15 वर्षीय सुरेश, नौ वर्षीय सुदेश तथा आठ वर्षीय सुमित हैं। बड़े बेटे और पहले पति की निशानी के रूप में सुखवीर की मृत्यु के बाद मां कमला और बुआ सहित परिवार की महिलाओं का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक का चाचा सोनपाल इस समय पानीपत में मजदूरी करने गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी।