{"_id":"573f5d3b4f1c1b0014ac7173","slug":"one-lakh-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से एक लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से एक लाख लूटे
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Sat, 21 May 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
लूट का छविचित्र
- फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर रोड पर हसौआ माइनर के पास शुक्रवार की शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से एक लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में एसकेएस माइक्रो फाइनेंस कंपनी के मैनेजर सरन कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनकी कंपनी के जरिए निगोही क्षेत्र में कई समूहों को रोजगार के लिए लोन दिया गया है। लोन की वसूली के सिलसिले में वह बाइक से दिन में कस्बे में आए थे। उन्होंने चार जगहों से करीब एक लाख रुपये की रकम वसूल की। इसके बाद वह अपनी बाइक से शाहजहांपुर मार्ग से बरेली जा रहे थे। रास्ते में हसौआ माइनर के पास एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने उनकी बाइक गिरा दी और उनके पास से एक लाख रुपये और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद बदमाश शाहजहांपुर की तरफ फरार हो गए। पुलिस ने खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।