{"_id":"5a78668d4f1c1bca798b7e73","slug":"one-killed-six-injured-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में युवक की मौत, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में युवक की मौत, छह घायल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
Updated Mon, 05 Feb 2018 07:43 PM IST
विज्ञापन
injured girl
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव कुदैया के पास रविवार रात नौ बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव ढकिया मोड़ पर बेेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए।
मदनापुर। गांव कुदैया निवासी 32 वर्षीय सतीश सिंह घरेलू काम से रविवार शाम बाइक से मदनापुर गए थे। रात नौ बजे अकेले ही बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव के नजदीक पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद उधर से गांव के चौकीदार सत्यवीर गुजरे तो वह एंबुलेंस से लेकर उन्हें रात 11:10 बजे जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। सतीश ट्रक चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी मौत के बाद पत्नी मीनू के सामने 13 वर्षीय बेटी संध्या, 12 वर्षीय शिवानी, 10 वर्षीय खुशबू, आठ वर्षीय पुत्र मिलन व छह वर्षीय बेटी वैष्णवी के भरण-पोषण की जिम्मेदारी अकेले आ गई है।
सिंधौली। क्षेत्र के गांव गैरतपुर के कुछ लोग रविवार को एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने सीतापुर के नैमिषारण्य गए थे। वहां से वे लोग सोमवार सुबह लौट रहे थे। ट्रैक्टर गांव का ही एक युवक चला रहा था। सुबह करीब 8:30 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली बिलंदपुर-गद्दीपुर रोड पर ढकिया गांव की मोड़ के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे ट्रॉली में सवार गैरतपुर निवासी राजपाल की 60 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी, सेठपाल की 40 वर्षीय पत्नी कमला देवी, कृष्ण कुमार की 18 वर्षीय बेटी शालिनी देवी, अवनीश सिंह का सात वर्षीय बेटा आनंद सिंह व सुदेश सिंह की 35 वर्षीय पत्नी सुमन देवी व छह वर्षीय बेटी खुशबू घायल हो गई। ट्रॉली में सवार लोगों की चीख-पुकार सुनकर पास के गांव के लोग आ गए और उन लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। सभी को एंबुलेंस के जरिये जिला अस्पताल भेजा गया। जहां सुमन देवी और उनकी बेटी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि बाकी चार लोग अभी भर्ती हैं।
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटना में घायल वकील ने दर्ज कराई रिपोर्ट
पुवायां। बंडा के गांव सिसोरा सिसोरी निवासी वकील अमित कुमार दीक्षित ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि सोमवार को वह अपनी पत्नी के साथ बाइक से पुवायां आ रहे थे। रास्ते में एक वाहन चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह और उनकी पत्नी घायल हो गईं। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर चालक गांव उबरिया के मंजीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।