फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   One killed, seven injured in road accidents

सड़क हादसों में एक की मौत, सात घायल

Mon, 15 May 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। 
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।  Updated Mon, 15 May 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
One killed, seven injured in road accidents
सड़क दुर्घटना। - फोटो : अमर उजाला
कलान में सुबह बेकाबू कार पेड़ से टकराई
विज्ञापन

खुटार और आरसी मिशन क्षेत्र में हुई घटनाएं

 
जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि मां-बेटी समेत सात लोग घायल हो गए। रविवार सुबह पांच बजे कलान क्षेत्र में हुआ। यहां अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। खुटार क्षेत्र में मैजिक और बाइक से टकराकर दो बालक घायल हो गए। वहीं आरसी मिशन इलाके में दो ट्रक आमने-सामने भिड़ गए। 
कलान थाना क्षेत्र के गांव बाराखुर्द निवासी पप्पू (45) परिवार समेत दिल्ली में रह रहे थे। वह रविवार देर रात पत्नी और बच्चों को लेकर कार से अपने गांव के लिए चले। कार गुड्डू चला रहा था। सोमवार सुबह करीब पांच बजे कार कलान क्षेत्र में काली देवी मंदिर के पास पहुंची, तभी अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर लगने से कार में सवार गुड्डू (28) व पप्पू और उनकी पत्नी आशमा (40), बेटा नुसरत (15), अशरत (16), बेटी शाहिना (10), भांजा गुलफाम (18) घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल पप्पू ने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। एसओ मनोज सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से उसावां बदायूं अस्पताल भेज दिया। शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। पप्पू की मौत से उनके घर में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन

इधर, खुटार के गांव लक्ष्मीपुर निवासी गुड्डू (10) पुत्र शेरू सोमवार सुबह लगभग साढ़े 11 बजे पशु चराने जा रहा था। खुटार पुवायां मार्ग पर गोमती नदी पुल के पास एक मैजिक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मैजिक को कब्जे में लेकर घायल को सरकारी अस्पताल भिजवाया। हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद चालक मैजिक छोड़कर भाग निकला। वहीं मोहल्ला पटवा वार्ड निवासी वहीद की चंद्रावती मार्केट में सब्जी की दुकान है। सोमवार को वह अपने आठ वर्षीय पुत्र हसीब को भी दुकान पर ले गया। हसीब दुकान से मेन रोड की तरफ आते समय एक बाइक से टकरा गया। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण हसीब को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बाइक चालक गांव रौतापुर कलां का बताया जाता है। 
उधर, आरसी मिशन थाना क्षेत्र के अहमदपुर रेती में सुबह तड़के लगभग तीन बजे दो ट्रकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। एक ट्रक हथौड़ा चौराहे की ओर से आ रहा था और दूसरा पुत्तूलाल चौराहे की ओर से जा रहा था। ग्रीन बैली के पास दोनों ट्रक टकरा गए। दोनों ट्रकों में एफ सीआई का गेहूं भरा था। टक्कर इतनी तेज थी कि गहरी नींद में सो रहे आसपास के लोग जागकर घरों से निकल आए। एक ट्रक का चालक मौके से फ रार हो गया। दूसरे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

 
हादसे के बाद लगा जाम, दो घंटा हुए परेशान
रौसर कोठी। घटना के ट्रकों के आड़े- तिरछे हो जाने के कारण रोड़ के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं। जाम खुलवाने तथा ट्रकों को हटवाने में पुलिस को करीब दो घंटे कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आरसी मिशन पुलिस ने क्रेन मंगाकर दोनों ट्रकों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed