फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   officer met with sp

एसपी से मिलीं जिला समाज कल्याण अधिकारी

Wed, 27 Apr 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Wed, 27 Apr 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
officer met with sp
एसपी से मिलीं जिला समाज कल्याण अधिकारी 
अवकाश पर चल रहीं जिला समाज कल्याण अधिकारी अर्चना सोनकर अपने खिलाफ पति जिला विकलांग कल्याण अधिकारी रंजीत सोनकर की जहर देकर हत्या कराने के मामले में दर्ज एफआईआर के संबंध में शाहजहांपुर आईं। वह एसपी से मिलीं और पूरे मामले में अपना पक्ष रखा। उन्हें सलाह दी गई कि मामले के विवेचक के समक्ष अपना बयान धारा 161 में दर्ज कराएं। एसपी डॉ. मनोज कुमार ने उन्हें मृत जिला विकलांग कल्याण अधिकारी के शव के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट की सत्यापित प्रति उन्हें मुहैया करा दी। बाद में वह सदर बाजार थाना पहुंचीं और अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर की प्रति हासिल की। 
विज्ञापन

सदर बाजार थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर केके वर्मा ने बताया कि मनोदशा ठीक ने होने के चलते जिला समाज कल्याण अधिकारी ने अभी इस प्रकरण में अपना बयान दर्ज नहीं कराया है। बीते सोमवार की रात को जिला विकलांग कल्याण अधिकारी रंजीत सोनकर की मौत के मामले में उनके भाई राजेश सोनकर की तहरीर पर जिला समाज कल्याण अधिकरी अर्चना सोनकर पर गैर जमानती धारा 302 और 328 के तहत केस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

बता दें कि जिला कल्याण अधिकारी ने बीते 16 फरवरी को समाज कल्याण अधिकारी अर्चना सोनकर से शादी की थी। शादी के तुरंत बाद ही दोनों के बीच अलगाव हो गया था। दोनों लोग अपने-अपने सरकारी आवास में रहने लगे थे। गत 28 मार्च को रंजीत सोनकर ने डीएम कार्यालय में दाखिल दफ्तर किया था और उसी रोज फैमली कोर्ट में अपने विवाह शून्य करने की अर्जी डाली थी। उसकी सुनवाई 30 अप्रैल को होनी थी। इसी बीच बीती 21 अप्रैल की रात रंजीत सोनकर की उनके आवास पर हालत बिगड़ गई और जिला अस्पताल में उपचार के दौरान आधी रात के बाद मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed