{"_id":"5806684b4f1c1b716b703b91","slug":"of-extortion-charges-start-investigating","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरौती वसूलने का आरोप, जांच शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिरौती वसूलने का आरोप, जांच शुरू
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Tue, 18 Oct 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद। मंगलवार दोपहर नखासे में भैंस उतारकर गांव लौट रहे एक युवक को बदमाशों ने शाहजहांपुर रोड से अगवा कर लिया और मिर्जापुर के एक गांव मे बंधक बनाकर चौदह हजार रुपये की फिरौती वसूल ली। यह आरोप लगाते हुए युवक ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर है। गांव पल्हरई निवासी बिजेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पिकअप से गांव बझेड़ा स्थित नखासे में भैंस बेचने गया था। वहां भैंस अपने साथी को सौंपने के बाद दोपहर में अकेला गांव को लौट रहा था। शाहजहांपुर रोड पर गांव कलक्टरगंज के आगे जैसे ही बढ़ा तभी पीछे से आई सफेद रंग की बोलेरो ने ओवरटेक कर गाड़ी पिकअप रोक ली। बताया कि उक्त बोलेरो से तीन लोग उतरे और वाहन रिकवरी वाला बताते हुए गाड़ी साइड में लगाने को कहा उसने अपनी गाड़ी साइड में लगाई तभी एक आरोपी ने तमंचा निकालकर उसके सिर पर रख दिया और जबरिया अपनी बोलेरो मे बैठाकर गाड़ी दौड़ा दी। इसके बाद वह गाड़ी मिर्जापुर क्षेत्र के गांव सरइयां के पास स्थित एक भट्ठे पर जाकर रुकी। लोगों ने उसके मोबाइल से उसके पिता रामौतार को फोन कर तीस हजार रुपये की फिरौती मांगी। बकौल युवक मामले की जानकारी होते ही उसके घर में सभी लोग परेशान हो गए और घर में रखे साढ़े बारह हजार रुपये लेकर उसके पिता आरोपियों के बताए स्थान पर पहुंचे। आरेापियों ने उक्त रुपयों के अलावा उसकी जेब मे रखी पंद्रह सौ रुपये निकाल लिए। शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देकर छोड़ दिया। फिलहाल पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन