फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nine days after the clue to Wasim

नौ दिन बाद भी वसीम का सुराग नहीं

Sat, 02 May 2015 11:56 PM IST
पुवायां
पुवायां Updated Sat, 02 May 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव खांड़ेपुर निवासी वसीम का नौ दिन बाद भी कोई पता नहीं चल सका है। परेशान परिवार के लोग पुलिस और अन्य उच्च अधिकारियों के चक्कर लगाते घूम रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पीलीभीत के गांव खांड़ेपुर निवासी जुम्मन के पुत्र वसीम की शादी पुवायां के गांव जेंबा में तय हुई थी। 25 अप्रैल को निकाह होना था, लेकिन वसीम 23 अप्रैल को गायब हो गया। परिवार के लोगों पुरानी रंजिश में गांव के ही लोगों पर उसके अपहरण का आरोप लगाया था। 24 अप्रैल को वसीम के मोबाइल से परिवार के लोगों को फोन आया। फोन करने वाले ने वसीम को हरियाणा के रोहतक में होना बताकर ले जाने को कहा। परिवार के लोग रोहतक पहुंचे तो लुधियाना आने को कहा गया। बाद में वसीम का फोन स्विच ऑफ हो गया।
विज्ञापन

परेशान लड़की पक्ष के लोग वसीम के पिता के साथ पीलीभीत जाकर एसपी से मिले और रिपोर्ट दर्ज कराए जाने और वसीम का पता लगवाने की गुहार की। एसपी के निर्देश पर सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने 27 अप्रैल को गांव खांड़ेपुर के शराफत, जमालुद्दीन, नसरूद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। जुम्मन का आरोप है कि पुलिस ने रात में ही दो आरोपियों को पकड़ लिया, लेकिन बाद में छोड़ दिया। बाद में एसपी ने सीओ पूरनपुर को मामले की जांच के निर्देश दिए थे। पुलिस अभी तक वसीम के बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ सेहरामऊ उत्तरी एसएस यादव का कहना है कि खुद लापता हुआ है वसीम
वसीम खुद गायब हुआ है। उसके पिता ने फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई है। वसीम की अपने परिवार के लोगों, जहां शादी होनी है वहां और गांव के लोगों से मोबाइल पर बात हुई है। वह रोहतक में है। पुलि टीम उसे लेने रवाना की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed