फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   newly married found dead

नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में जलकर मौत 

Fri, 14 Jul 2017 07:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Fri, 14 Jul 2017 07:09 PM IST
विज्ञापन
newly married found dead
- फोटो : अमर उजाला
पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन

क्षेत्र के मकरंदपुर गांव बृहस्पतिवार शाम संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने पति समेत सात ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना क्षेत्र के गांव मकरंदपुर निवासी राजीव की 24 वर्षीय पत्नी गुंजा देवी बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे संदिग्ध परिस्थितियों में जल गई। ससुराली उसे पीएचसी पर लाए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ससुरालियों ने गुंजा की मौत की सूचना मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव खिरिया फतेहपुर निवासी मृतका की मां सुषमा देवी पत्नी तेजराम को दी। सूचना पाकर मायके वाले पीएचसी पर आ गए। मृतका की मां ने  बताया कि उसने पुत्री गुंजा देवी की शादी 19 अप्रैल 2017 को राजीव के साथ धूमधाम से की थी। आरोप है कि दामाद उसकी पुत्री को शादी के कुछ दिन बाद ही बाइक के लिए आए दिन प्रताड़ित करता था। उन्होंने दामाद राजीव, ससुर गंगाचरण, सास विशरवा, देवर राजू, चचिया ससुर मंसुख, करु और इंद्रपाल के खिलाफ थाने पर दहेज हत्या की तहरीर दी है। थाना इंचार्ज ने बताया कि तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed