फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Murder of married woman for 20 thousand rupees

20 हजार रुपये के लिए कर दी विवाहिता की हत्या 

Tue, 09 May 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। 
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।  Updated Tue, 09 May 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Murder of married woman for 20 thousand rupees
demo pic
पति के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज 
विज्ञापन


थाना कांट क्षेत्र के गांव अमौरा में सोमवार देर शाम विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मायके वालों ने दहेज में बीस हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

थाना मदनापुर के गांव बिनौरा निवासी सोनपाल सिंह ने बताया उन्होंने अपनी बेटी 27 वर्षीय रिंकी देवी की शादी वर्ष 2010 में कांट के गांव अमौरा निवासी धर्मपाल सिंह के साथ की थी। आरोप है कि रिंकी के ससुराल वाले शादी में दिए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। कुछ दिन बाद ही उन लोगों ने एक लाख रुपये की मांग को लेकर रिंकी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस पर सोनपाल ने जैसे-तैसे व्यवस्था करके रिंकी के ससुराल वालों को 50 हजार रुपये दे दिए, लेकिन वे लोग फिर भी संतुष्ट नहीं हुए। ससुराल वाले बीस हजार रुपये और देने के लिए दबाव बनाने लगे। मांग पूरी न होने पर रिंकी के पति ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पड़ोसियों की सूचना पर जब सोनपाल बेटी की ससुराल पहुंचे तो आंगन में उसकी लाश पड़ी थी। उसके गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे। थानाध्यक्ष ख्यालीराम आदित्य ने बताया कि रिंकी के पिता की ओर से पति के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed