{"_id":"5a4bdce24f1c1b3d198b48b5","slug":"murder-charges-against-brother-s-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाभी पर भाई की हत्या कर शव गायब करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाभी पर भाई की हत्या कर शव गायब करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
Children of victim
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेढ़ माह से लापता थाना क्षेत्र के मुंजहा नंबर निवासी रामसेवक के बड़े भाई शिवरतन ने लापता भाई की पत्नी और उसके जीजा पर हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने आरोपी पत्नी और जीजा को बुलाकर पूछताछ भी की है।
गांव मुंजहा नंबर एक निवासी शिवरतन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका छोटा भाई रामसेवक ढाई साल बाद सउदी अरब से रुपया कमाकर अक्तूबर 2017 में घर लौटा था। बाहर चलकर कमाने की बात कहकर भाई की पत्नी 14 नवंबर 2017 को बच्चों और अपने जीजा के साथ उसके भाई को लेकर चली गई। 30 दिसंबर 2017 को पत्नी, बच्चे और उसका जीजा लौट आया, लेकिन उसका भाई साथ नहीं था। इस पर जब उन्होंने भाभी से भाई के बारे में जानकारी मांगी तो वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सकीं। इस पर शिवरतन ने सोमवार की शाम पत्नी और उसके जीजा के खिलाफ भाई की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके जीजा को थाने बुलाकर पूछताछ की। एसओ विपिन कुमार सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। छानबीन की जा रही है।
बच्चे लगाए हैं पिता की आस
शिवरतन ने बताया कि उसके छोटे भाई रामसेवक के तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ी लड़की रूबी 12 साल की है, जबकि आठ वर्षीय खुशबू तथा छह वर्षीय रवि किशन अपने पिता के लौटने की आस लगाए हैं।