फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   murder attempt

समिति अध्यक्ष के पति ने सचिव पर किया जानलेवा हमला, रिपोर्ट

Fri, 13 Feb 2015 12:07 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 13 Feb 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
murder attempt
जैतीपुर में साधन सहकारी समिति के सचिव सुखदेव दीक्षित पर अध्यक्ष संगीता सिंह के पति उपेंद्र पाल सिंह ने बृहस्पतिवार को परिवार वालों के साथ हमला बोल दिया। उनकी गर्दन दबाने की कोशिश की। इसके साथ ही सचिव के पास से मोबाइल और नगदी भी लूट ली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ अध्यक्ष पति ने अभद्रता की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर सचिव की तहरीर के आधार पर उसके खिलाफ लूट और जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र की सुरजूपर साधन सहकारी समिति कस्बा में है। समिति के सचिव ने दोपहर करीब तीन बजे सदस्यों की मीटिंग बुलाई थी। आरोप है कि मीटिंग की खबर लगने पर समिति की अध्यक्ष संगीता सिंह के पति उपेंद्र पाल सिंह निवासी गांव अली अकबरपुर नवादा अपने पिता वेदपाल सिंह, भाई क्लिंटन सिंह और ज्ञान सिंह के साथ समिति में पहुंच गए। उपेंद्र ने दबंगई दिखाते हुए कहा कि मेरे बगैर समिति की मीटिंग कैसे कर ली। दबंगई का विरोध करने पर उपेंद्र अपने पिता और भाइयों के साथ गाली-गलौज करते हुए सचिव सुखदेव पर हमलावर हो गए। आरोप है कि सभी ने उन्हें पकड़ लिया और गर्दन दबाकर जान से मारने का प्रयास करने लगे। किसी तरह से वहां मौजूद सदस्यों ने उन्हें बचाया। इसके बाद सभी लात-घूसों से सचिव की पिटाई करने लगे। समिति में झगड़ा होने की सूचना पर मौके पर एसआई संजय शुक्ला मौके पर फोर्स के साथ पहुंच गए। उपेंद्र ने अपने पिता और भाइयों के साथ एसआई से गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की। इसके बाद एसआई ने सूचना देकर एसओ आशुतोष सिंह को बुला लिया। पुलिस टीम आरोपी उपेंद्र को अपने साथ थाने ले आई। सचिव सुखदेव ने थाने में दी तहरीर में बताया कि आरोपियों ने गला दबाकर उन्हें जान से मारने का प्रयास किया, इसके साथ ही जेब में रखा मोबाइल फोन और नगदी निकला ली। पुलिस ने उनकी तहरीर पर जानलेवा हमले और लूट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed