फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   missing

बेटे के गायब होने से मीना पर टूटा मुसीबतों का पहाड़

Sun, 07 Dec 2014 11:12 PM IST
तिलहर
तिलहर Updated Sun, 07 Dec 2014 11:12 PM IST
विज्ञापन
missing
नगर के मोहल्ला दातांगज में रहने वाली मीना पति के रहस्यमय ढंग से गायब
विज्ञापन
होने के बाद अपने 12 वर्षीय मंदबुद्धि पुत्र अमन के गायब होने पर बेसुध है। वह बेटे की ममता की चादर ओढे़ अधिकारियों की चौखट पर हाजिरी लगा रही है। उसे ढांढस बंधाने वाला कोई दिखाई नहीं दे रहा।
मोहल्ला दातागंज निवासी मीना पत्नी स्वर्गीय विनय कुमार गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पिछले आठ दिनों से अपने 12 वर्षीय बेटे अमन के गायब होने की तहरीर देकर उसे खोजने की गुहार की है। अमन मंदबुद्धि था और सुबह घर से निकलने के बाद दिन भर नगर में घूमता और शाम को वापस आ जाता था। एक सप्ताह से गायब अमन का जब कोई पता न चला तो मीना ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012 में 28 दिसंबर को आधी रात के बाद घर से मीना का पति विनय उर्फ इल्लन भी अचानक गायब हो गया था। मीना के पति विनय के गायब होने की खबर जब दो साल पहले नगर में फैली तो हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने विनय के  रहस्यमय ढंग से गायब होने को लेकर यह आशंका जाहिर की कि स्मैक का लती विनय उर्फ इल्लन खुद कहीं चला गया है जल्द लौट आएगा। इसके छह माह बाद 12 मई 2013 को विनय कुमार गुप्ता उर्फ इल्लन का सड़ा गला शव पीरगैब तालाब के निकट स्थित दरगाह के पास बरामद हुआ। तब जाकर कहीं पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। इसके बाद से लगातार सदमे और तंगहाली में अपनी 13 वर्षीय पुत्री जेसिका, पांच वर्षीय पुत्री परी और मंदबुद्धि बेटे अमन को सीने से लगाए जी रही मीना बेटे के भी गायब होने से सकते में है। पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed