फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Masjid's imam registers suit against accused

मस्जिद के इमाम से मारपीट के आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

Sat, 17 Jun 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Sat, 17 Jun 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
 कहासुनी के बाद एक मस्जिद के इमाम से हाथापाई करने पर बवाल खड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति कंट्रोल की। इमाम की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज  मुकदमा दर्ज किया गया। लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौते के बाद मामला रफा.दफा कर दिया गया।
विज्ञापन

 नगर के मोहल्ला जेरबरगद मस्जिद के इमाम रुवैद हाफिज़ का आरोप है कि गुरुवार की शाम मस्जिद के मुतवल्ली रहे मोहल्ला घेरचौबा निवासी सईद तथा उनके बेटे फैसल अपने मोहल्ले में ही उन्हें घेरकर गाली गलोज करते हुए मारपीट कर दी। घटना के बाद मोहल्ले में तमाम लोग इकट्ठे हो गए । इमाम से हुई मारपीट की खबर से मोहल्ले में तनाव फैल गया । सूचना पर मोहल्ले में पुलिस बल पहुंच गया तत्काल स्थिति को कंट्रोल किया गया देर रात मस्जिद के इमाम हाफिज की ओर से आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

         देर रात हुई घटना को लेकर सुबह थाने पर इमाम के समर्थन में तमाम मुस्लिम भाई थाने पहुंच गए। इस वीच थाने पर मौजूद इमाम हाफिज ने बताया कि आरोपी सईद पिछले चार साल से मस्जिद के मुतवल्ली चले आ रहे थे आरोप है कि उन्होंने मस्जिद में कुछ गड़बड़ियां की जिसकी वजह से मोहल्ले के लोगों और नमाजियों ने उन्हें मस्जिद से हटा दिया । मस्जिद से हटाए जाने को लेकर वह मुझसे बुराई मानते हैं तथा आए दिन गाली गलोज करते रहते हैं। बीती शाम उन्होंने तथा उनके पुत्र फैसल ने उन्हे पकड़ लिया तथा गाली गलोज करते हुए मारपीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

         घटना को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार यादव ने बताया कि आरोपी सईद मस्जिद के मुतवल्ली रहे इस दौरान उन्होंने चंदा आदि से धन एकत्र करके मस्जिद का निर्माण कराया बाद में कमेटी के लोगों से कुछ विवाद होने के कारण उन्हें हटा दिया गया। मस्जिद से हटाए जाने को लेकर उनमे नाराजगी है। कुछ कहासुनी होने पर मारपीट की घटना हुई। उधर समाचार लिखे जाने तक कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि इमाम की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था लेकिन दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो जाने के बाद मामला रफा.दफा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed