फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   married women died by burning

दहेज लोभियों ने विवाहिता को जलाकर मार डाला

Wed, 22 Jun 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Wed, 22 Jun 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
married women died by burning
- फोटो : डेमो फोटो
दहेज में सोने की चैन और भैंस की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने एक मजदूर की बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर, ननद-ननदोई के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना कांट क्षेत्र के गांव दतेरा निवासी रामसागर ने बताया कि उसने देहरादून में मजदूरी करके अपनी बेटी धनदेवी की शादी अब से करीब छह वर्ष पूर्व मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव मुस्तफानगर निवासी सियाराम के पुत्र गोपाल के साथ की थी। 
विज्ञापन

रामसागर ने बताया कि उसकी बेटी ने उसे फोन पर बताया था कि उसका पति गोपाल, ससुर सियाराम और मायके आई ननद संतोषी और उसका पति निवासी गांव गुरियापुर, थाना शमशाबाद,जिला फतेहगढ़ उससे सोने की चैन और भैंस मायके से लाकर देने का दबाव डाल रहे हैं। बेटी ने दहेज की मांग पूरी करने से मना किया,तभी मंगलवार की रात उक्त लोगों ने धनदेवी पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। इससे 25 वर्षीय धनदेवी की जलकर मौत हो गई। मृतका के एक दो वर्षीय बेटी ज्योति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी की दहेज के लिए हत्या कर दिए जाने की सूचना उसे गांव मुस्तफानगर के ही एक ग्रामीण ने दी। जब वह मौके पर पहुंचा, तो उसकी बेटी का जला हुआ शव भूसे वाली कोठरी में पड़ा हुआ था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed