फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Married dubious death

संदिग्धावस्था में विवाहिता की मौत

Sun, 06 Nov 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sun, 06 Nov 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव भित्तिया में एक विवाहिता की शनिवार रात संदिग्ध मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई ने पति के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव अंडपुरा निवासी सुनील पुत्र शिव सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसने अपनी बहन शादी तीन साल पहले मदनापुर क्षेत्र के गांव भित्तिया निवासी नरवीर पुत्र रामदास के साथ की थी। शादी में दिए गए दहेज से ससुराली संतुष्ट नहीं थे और दो लाख रुपये तथा एक भैंस की मांग कर रहे थे। मांग न पूरी होने पर उसकी बहन की हत्या कर दी गई। मौत की सूचना उसके मामा मिर्जापुर के गांव हरि सिंह निवासी कल्याण सिंह को गांव के किसी व्यक्ति ने दी थी। इस पर वह गांव पहुंचे तो देखा कि उसकी बहन का शव घर में पड़ा था और घर में कोई नहीं था। सुनील का आरोप है कि ससुरालियों ने उसकी बहन को फांसी पर लटकाकर मारा है। पुलिस ने पति नरवीर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed