{"_id":"a7afad8a0215d19ca81e8dde0cd42f7e","slug":"married-at-the-rope-marks-on-the-neck-in-khudaganj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुदागंज में विवाहिता के गले में मिले रस्सी के निशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुदागंज में विवाहिता के गले में मिले रस्सी के निशान
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 18 Sep 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना खुदागंज क्षेत्र के गांव घोसीपुर में बृहस्पतिवार की रात सुरजीत सिंह की पत्नी 21 वर्षीय रितु की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। खुदागंज पुलिस ने मामले में पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बरेली के थाना भुता क्षेत्र के गांव खतेली निवासी मृतका के पिता महावीर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रितु की शादी करीब एक साल पहले घोसीपुर निवासी अवधेश के बेटे सुरजीत से की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। ज्यादा प्रताड़ित करने पर छह महीने पहले वह अपनी रितु को घर ले आए थे। आठ दिन पहले ही रितु ससुराल वाले पंचायत करके उसके विदा करा ले गए। उन्होंने पंचायत में कहा कि वह रितु को परेशान नहीं करेंगे। शुक्रवार की उनके गांव में रहने वाले सुरजीत रिश्तेदार से मिली कि उनकी बेटी की मौत हो गई। खबर मिलते ही मायके वाले घोसीपुर रितु के घर पहुंचे गए। उसकी ससुराल के सभी सदस्य घर से सामान लेकर फरार हो गए थे। रितू का शव बरामदे में पड़ा हुआ था। उसके पैरों और गले में रस्सी के निशान थे। कमर में चोट के निशान भी थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महावीर की तहरीर पर खुदागंज पुलिस ने पति सुरजीत, ससुर अवधेश और सास मायादेवी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कांट में पति समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। थाना कांट क्षेत्र के गांव दयुरिया झाले में रहने वाले एक व्यक्ति की 23 वर्षीय पत्नी की बृहस्पतिवार रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाना अल्हागंज क्षेत्र के गांव इमलिया निवासी मृतका के पिता रामसागर ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी ईश्वरी की शादी चार साल पहले रामू वर्मा से की थी। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वाले दहेज में बाइक की मांग को लेेकर प्रताड़ित करने लगे। बृहस्पतिवार की दोपहर बेटी की सास ने फोन करके बताया कि अपनी लड़की को ले जाओ, नहीं तो अच्छा नहीं होगा। बाद में आठ बजे बेटी की ससुराल से फोन आया कि ईश्वरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के साथ वह जब बेटी की ससुराल पहुंचे तो वह कमरे में जमीन पर पड़ी हुई थी। उसके दोनों हाथों में नीले चोट के निशान थे, ऐसा लग रहा था कि उसे किसी चीज से बांधा गया है। गले में भी चोट के निशान थे। ससुराल के सभी सदस्य फरार थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता रामसागर की तहरीर पर कांट पुलिस ने रामू, उसके पिता बिजपाल, मां मायावती, बहन सुशीला और नेहा के खिलाफ धारा 304 बी, 498 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।