फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   market close

आज बंद रहेंगे बाजार बाइक रैली निकाली

Thu, 11 Dec 2014 12:32 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 11 Dec 2014 12:32 AM IST
विज्ञापन
market close
उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट की प्रांतीय इकाई द्वारा बृहस्पतिवार को आहूत प्रदेश बंद सफल बनाने में संगठन की जिला व नगर कार्यकारिणी ने सारी ताकत झोंक दी है। तमाम पदाधिकारियों ने बाजार बंदी कामयाब बनाने के लिए शहर के विभिन्न बाजारों से होकर बाइक रैली निकाली।
विज्ञापन

कंछल गुट के व्यापारियों का समूह बाइक पर लगे झंडों के साथ अंटा चौराहा पर जमा हुआ। वहां से खुली जिप्सी में सवार जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश गुप्ता, प्रदेश मंत्री नारायण दास अग्रवाल, नगर अध्यक्ष सचिन बाथम और पश्चिम व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र पाठक आदि व्यापारियों का नेतृत्व करते हुए चल पड़े। इस मौके पर व्यापारी नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष की पिटाई को व्यापारियों के लिए चुनौती बताते हुए दुकानदारों से समर्थन जुटाया।
विज्ञापन

इस मौके पर युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष किशोर गुप्ता ने कहा कि यह मुद्दा व्यापारियों के सम्मान से जुड़ा है और इससे कोई समझौता नहीें किया जा सकता। बाइक रैली में शामिल व्यापारियों ने कंछल के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। रैली ने केरूगंज, चारखंभा, चौक, गुदड़ी बाजार, मंडी, बहादुरगंज, गोविंदगंज आदि का भ्रमण किया। रैली में सुरेंद्र सेठ, राजीव खन्ना, अजय मोहन टंडन, मनोज खन्ना, सुशील दीक्षित, तारिक सिद्दीकी, कुंज बिहारी अग्रवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिलहर। बृहस्पतिवार को प्रदेश व्यापी बंद के समर्थन में नगर में बाइक रैली निकाली, जो सर्राफा बाजार से नगर के प्रमुख मार्गों पर होती हुई बिरियागंज चौराहे पर समाप्त हुई। रैली में व्यापारी व्यापारी एकता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली में शामिल व्यापारियों में प्रमुख रूप से प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, ममतेश गुप्ता, राजेश गुप्ता, जहीर अहमद, अमान उल्ला अंसारी, ओमेंद्र गुप्ता, विवेक गुप्ता आदि शामिल रहे।
जलालाबाद। कंछल गुट से जुड़े व्यापारी नेताओं ने दुकानदारों से संपर्क कर बाजार को बंद रखने की अपील की। इस मौके पर संतोष गुप्ता, विजय मिश्रा, विकास गुप्ता, कमलेश गुप्ता, अजय पांडेय, मनोज टाटा आदि मौजूद रहे।
इन सभी ने बंदी को दिया समर्थन
शाहजहांपुर। कंछल गुट की बाजार बंदी को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल पहले ही समर्थन दे चुका है। इसी कड़ी में पश्चिमी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी बुधवार को निकली बाइक रैली में हिस्सेदारी की। बंदी प्रभारी किशोर गुप्ता के अनुसार केमिस्ट एसोसिएशन, पेट्रोलियम एसोसिएशन, चौक सर्राफा, सदर सर्राफा, जलालनगर सर्राफा, ईंट निर्माता कल्याण समिति, रोजा मंडी के फल-सब्जी व्यापार मंडल आदि संगठनों से भी समर्थन मिला है।


बंदी के दिन खुले रहेंगे पुवायां के बाजार
व्यापार मंडल कंछल गुट के जिला महामंत्री मनोज खन्ना के अनुसार बृहस्पतिवार को पुवायां नगर के बाजार अपरिहार्य कारणों से खुले रखने का निण्रय किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया पुवायां तहसील के कस्बा बंडा और खुटार में बंदी प्रभाव रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed