{"_id":"581f70514f1c1bf37eb377a8","slug":"manipulating-the-young-man-beat","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ पर युवक को जमकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ पर युवक को जमकर पीटा
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sun, 06 Nov 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार से टेंपो में पुवायां आ रहेे एक युवक ने टेंपो में ही बैठी किशोरी से छेड़छाड़ शुरू कर दी। किशोरी ने शोर मचाते हुए युवक को पीटना शुरू किया तो लोगों ने भी युवक को धुन डाला।
खुटार का एक युवक रविवार को टेंपो से पुवायां आ रहा था। गंगसरा से आगे निकलते ही उसने पास में बैठी खुटार की किशोरी से छेड़छाड़ शुरू कर दी। किशोरी अपनी मां के साथ दवा लेने पुवायां आ रही थी। कुछ देर तक किशोरी युवक की हरकतों को बर्दाश्त करती रही लेकिन जब युवक की हरकतें बढ़ने लगीं तो किशोरी आपा खो बैठी। किशोरी ने शोर मचाते हुए युवक को पीटना शुरू कर दिया। स्थिति से हड़बड़ाए चालक ने भैंसी नदी के पास टेंपो रोका तो टेंपो में बैठे दूसरे मुसाफिरों ने युवक को टेंपो से उतारकर पीटना शुरू कर दिया।
लोग युवक को थाने ले जाने के लिए फिर से टेंपो में बिठाने लगे। लेकिन युवक मौका पाकर गन्ने के खेत से होता हुआ गल्ला गोदामों की ओर भाग निकला। युवक खुटार में काफी चर्चित है और छेड़छाड़ के मामले में पहले भी कई बार पिट चुका है। लड़की ने कहा कि वह खुटार थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएगी। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
एकतरफा प्यार में प्रेमिका के घर गए मजनूं की पिटाई
छात्रा से एकतरफा प्यार में उसके घर में घुसना एक मनचले को उस समय भारी पड़ गया जब महिलाओं ने घर के अंदर उसे दबोचकर पहले तो जमकर पीटा और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
नगर के एक मोहल्ले की एक छात्रा नगर के ही एक इंटर कालेज में पढ़ती है। नगर के पास के एक गांव का युवक छात्रा को अक्सर परेशान करने लगा। युवक आठ माह से छात्रा को परेशान कर रहा था। छात्रा की शिकायत पर परिवार के लोगों ने आरोपी के खिलाफ 12 फरवरी को छेड़छाड़ और पास्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। युवक जमानत पर छूटा है। शनिवार शाम आरोपी युवक छात्रा के घर जा पहुंचा। युवक के जबरन घर में घुसने पर छात्रा की मां ने उसे दबोच लिया। छात्रा की मां के शोर मचाने पर उनके पति भी आ गए। इसके बाद युवक की जमकर पिटाई कर दी और इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ पाक्सो एक्ट, छेड़छाड़ आदि में रिपोर्ट दर्ज कर मनचले को जेल भेज दिया है।