फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lalu was in tension about Shivani's marriage

शिवानी की शादी को लेकर टेंशन में था लालू 

Mon, 20 Mar 2017 11:35 PM IST
शाहजहांपुर, ब्यूरो
शाहजहांपुर, ब्यूरो Updated Mon, 20 Mar 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
Lalu was in tension about Shivani's marriage
शिवानी की शादी को लेकर टेंशन में था लालू  - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
गांव चंदौरा बहादुरपुर में हत्या-आत्महत्या का मामला
युवती के पिता उसके लिए वर देखने गए थे

 गांव चंदौरा बहादुरपुर में इश्क में अंधे लालू यादव द्वारा युवती की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को भी गोली से उड़ाने की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि युवती के घर वाले उसके लिए वर की तलाश कर रहे थे, इसी बात को लेकर युवक टेंशन में था। 
गांव चंदौरा बहादुरपुर निवासी नरेश तिवारी अपनी जवान बेटी शिवानी की शादी को लेकर चिंतित थे और वह उसके लिए वर की तलाश कर रहे थे। बताते हैं कि वह कल भी उसके लिए वर ही देखने गए थे और घर नहीं लौटे। ग्रामीणों के अनुसार इन दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से निकटता थी। लालू यादव और नरेश तिवारी के लड़के स्वदेश से काफी दोस्ती थी। ग्रामीणों की माने तो शिवानी की शादी की चल रही तैयारियों से लालू परेशान था और शायद इसी को लेकर सोमवार को उसकी तथा शिवानी के बीच कोई बात हो गई। लोगों के अनुसार सीधी सादी शिवानी से लालू निकटता बढ़ाने की कोशिश करता था, परंतु वह इस बात के खिलाफ  थी।
विज्ञापन

दस मिनट पहले ही घर आया था लालू 
घटना को अंजाम देने से दस मिनट पहले नरेश के घर आए लालू का रोजाना की तरह ही व्यवहार था। उसने शिवानी की मां से भी हमेशा की तरह बातचीत की। शिवानी के घरवालों के अनुसार उन लोगों की लालू से किसी भी मामले को लेकर कोई बात नहीं हुई और न ही उन लोगों को लालू पर किसी तरह का कोई शक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच गई मासूम भतीजे की जान
जिसका ऊपर वाला रखवाला है उसका कोई बाल बांका नहीं कर सकता। यह कहावत युवती के दो साल के भतीजे वैभव पर खरी उतरती है। लोगों ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे जिस समय शिवानी नल से पानी भर रही थी उस दौरान उसकी गोद में उसके भाई स्वदेश का दो साल का बेटा वैभव भी था, लेकिन वहां पहुंचा लालू जब तमंचा निकालकर उसकी ओर दौड़ा, तो घबराई शिवानी वैभव को वहीं जमीन पर उतार कर घर के अंदर भागी। उस दौरान चलाई गई गोली शिवानी की पीठ में जा धंसी। लोगों का कहना है कि गनीमत रही उस दौरान वैभव गोद में नहीं था। वरना वह भी गोली का निशाना बन सकता था।



  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed