फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lakhimpur Kheri rape of Dalit women

लखीमपुर खीरी की दलित महिला से गैंगरेप

Tue, 18 Oct 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Tue, 18 Oct 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
जलालाबाद। लखीमपुर खीरी से बहनोई के साथ घटिया गंगाघाट पर स्नान को आई दलित महिला के साथ सोमवार रात जलालाबाद निवासी दो युवकों ने सामूहिक दुराचार किया, जबकि इनका तीसरा साथी मौके पर तमंचा ताने निगरानी करता रहा। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और दलित उत्पीड़न का मुकदमा कायम कर महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। कस्बे में पेशबंदी को लेकर मुकदमे की चर्चा है तो पुलिस जांच के बाद ही कुछ कहने और आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कह रही है। गैंगरेप के आरोपी आपस में सगे भाई हैं। जिला लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की करीब चालीस साल की महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने बहनोई के साथ घटिया घाट पर स्नान करने आई थी। सोमवार शाम के समय वह जलाबाबाद के परशुराम मंदिर पहुंची और वहां दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया। बताया कि मंदिर पर ही कस्बे के ही दो युवक उन लोगों को मिले। इन्होंने अपना नाम नवनीत और नवीन बताया। बातचीत के दौरान इन लोगों ने कहा कि समय ज्यादा हो गया और और आप लोगों को वापसी के लिए सवारी भी नहीं मिलेगी। रात को यहीं रुक जाइये। महिला के मुताबिक वह लोग इनकी बातों में आ गए। इन लोगों ने कस्बे के मोहल्ला आजादनगर स्थित शराब भट्ठी के पास एक आढ़त में उनके रुकने की व्यवस्था कर दी। रात करीब 12 बजे इन दोनो युवकों के साथ एक अज्ञात युवक भी आढ़त पर आया। अज्ञात युवक ने उसके बहनोई के सिर पर तमंचा लगाते हुए शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद नवनीत और नवीन ने उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। सूचना पाकर पुलिस महिला को साथ लेकर घटनास्थल पर गई और जांच पड़ताल की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला को डाक्टरी मुआयने के लिए भेज दिया। प्रभारी कोतवाल शंकरलाल यादव ने बताया कि महिला दूसरे जिले की है। उसकी तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विवेचना में आरोपों की सच्चाई खोजने की कोशिश करेंगे। इसके साथ ही गिरफ्तारी भी की जाएगी।
विज्ञापन

संपत्ति विवाद से तो नहीं जुड़े हैं तार
नवीन अवस्थी के कुनबे में जलाबाबाद मेन रोड पर स्थित एक धर्मकांटे के स्वामित्व को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। इसी सिलसिले में नवीन ने इसी साल नौ अगस्त को अपने चाचा मुनीश्वर दयाल, उनके बेटे बृजेश और विनय तथा रिश्तेदार मोहित, रोहित, राजा और अनुराग के खिलाफ हत्या की कोशिश, मारपीट, तोड़फोड़ और बलवा आदि धाराओं में रिपोर्ट कराई थी। इस मामले में मुनीश्वर हाल ही में जमानत पर छूटे हैं तो बृजेश, विनय आदि जेल में हैं। हालिया घटना के बाद पेशबंदी में मुकदमे की चर्चा रही। नवीन के परिवार का कहना था कि उन लोगों पर काफी समय से फैसले का दबाव था। वह नहीं माने तो धमकी मिली कि झूठा मुकदमा करा दिया जाएगा। इसकी लिखित शिकायत नवीन ने डीआईजी से भी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed