{"_id":"580910244f1c1bf36e704462","slug":"kolapul-the-shopper-robbed-of-50-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलापुल के पास दुकानदार से 50 हजार की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोलापुल के पास दुकानदार से 50 हजार की लूट
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Fri, 21 Oct 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद से मिर्जापुर जाने वाले मार्ग पर कोला पुल के पास बृहस्पतिवार देर शाम एक तीन बाइकों पर सवार चार लुटेरों ने एक ग्रामीण दुकानदार को घेर लिया। तमंचे की बटों से उस प्रहार किया और उसकी बाइक की डिक्की में रखे 50 हजार रुपये लेकर भाग निकले। घटना की सूचना पीड़ित सर्वेश ने मिर्जापुर थाने पर पर दी तो वहां बताया गया कि घटना जलालाबाद की है और केस वहीं दर्ज होगा। रात होने के चलते वह मिर्जापुर थाना क्षेत्र के बीघापुर सिठौली स्थित अपने गांव लौट गया। सर्वेश मिर्जापुर के ढाई रोड पर जरीयनपुर के पास किराना दुकान चलाता है और अपनी खेतीबारी भी करता है। बृहस्पतिवार को वह अपनी खेती वाले तिल जलालाबाद में आनंद गुप्ता की आढ़त पर बेचने आया था। यहां उसे 58 हजार रुपये मिले। उसने उसमें से आठ हजार रुपये के सामान अपने दुकान के लिए खरीदे और बाकी रुपये बाइक की डिक्की में रखकर अंधेरा होने पर लौटने लगा। तभी कोला पुल के पास मुंह पर अंगोछा बांधे लुटेरों अचानक अगल-बगल से बाइकों से आकर उसे रुकने को कहा। रुकते ही उन सबों ने तमंचा सटा दिया। सीओ उमेश शर्मा ने कहा कि इस घटना का जानकारी उन्हें नहीं है। वह रात को कलान - मिर्जापुर होकर लौटे। पीड़ित शुक्रवार को जलालाबाद आकर जानकारी दे तो उस पर निश्चित कार्रवाई कराई जाएगी।
जलालाबाद में लूट, हत्या की वारदातों से दहशत
अक्तूबर माह में क्षेत्र में ताबड़तोड़ लूट और हत्या की घटनाएं होने से लोग खौफजदा हैं। कुछ मामलों में जांच के नाम पर पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। जिन घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज हो गई है, उनका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। कस्बे के मोहल्ला बाबूनगर में तीन अक्तूबर की रात रिटायर्ड शिक्षक कन्हैया लाल मिश्र के बेटे शैलेंद्र मिश्र उर्फ टक्कर की उसके घर की छत पर सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था लेकिन पंद्रह दिन बीत जाने के बाद भी इसका खुलासा नहीं हो सका है। दूसरी घटना 17 अक्तूबर की है। शाम करीब आठ बजे ककराला गांव निवासी एयरटेल के सेल्समैन मिथिलेश को सरैया रोड पर बदमाशों ने बाइक, पांच जोड़ी चांदी के बिछिया, बीस हजार के रीचार्ज कूपन और तीन मोबाइल लूट लिए थे। इससे पहले 16 अक्तूबर को गांव गुनारा में ब्रजेश की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के दो दिन बाद ही गांव पेहना निवासी द्रोण सिंह की हत्या कर उनका शव खेत में फेंक दिया गया था। 19 अक्तूबर को बदमाशों ने गांव पल्हरई निवासी बिजेंद्र का अपहरण करके पंद्रह हजार की फिरौती वसूल ली थी। पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। पुलिस का कहना है कि पेहना और गुनारा कांड में नामजद दो-दो आरोपियों को पकड़ा जा चुका है।