फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Contractor attacked amidst dispute over soil mining

Lucknow News: मिट्टी खनन के विवाद में ठेकेदार पर हमला

Thu, 08 Oct 2026 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Contractor attacked amidst dispute over soil mining
मिट्टी खनन के विवाद में ठेकेदार पर हमला
बख्शी का तालाब। सैरपुर इलाके में बुधवार को मिट्टी खनन के विवाद में रुदही निवासी ठेकेदार मंदीप सिंह यादव के सिर पर लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप लगा है। मंदीप के अनुसार, वह अनुमति लेकर खनन कर रहे हैं। दोपहर करीब 12 बजे रामसजीवन पाल, मुनमुन यादव और दो अज्ञात लोगों ने दुगवरी सरकारी नलकूप के पास उन्हें रोक लिया। खनन बंद करने के लिए कहा और गाली-गलौज की। विरोध पर रॉड से हमला कर दिया। इससे उनका सिर फट गया और आरोपी धमकाते हुए भाग गए। एसओ सैरपुर मनोज कुमार ने बताया कि मंदीप का मेडिकल कराया गया है। दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मौके से चार डंपर भी पकड़े हैं। खनन निरीक्षक और राजस्व विभाग को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed