फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Killing of the young man by hitting him with sticks

युवक की लाठी से पीटकर हत्या

Sun, 20 Mar 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 20 Mar 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
शनिवार रात करीब दस बजे धारा गांव में एक युवक की लाठियों  से पीटकर हत्या कर दी गई। युवक खेत में रखवाली के लिए गया था। इसी दौरान गांव की कुछ लोग वहां पहुंच गए। उनकी युवक से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी और उन्होंने युवक को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। गांव धारा निवासी 35 वर्षीय रामऔतार शनिवार रात दस बजे गांव के पास ही खेत पर रखवाली के लिए गया था। गांव के कुछ लोग भी उसके पास खेत पर पहुंच गए। इन लोगों का रामऔतार से किसी बात पर विवाद हो गया। रामऔतार के पास गए लोगों ने रामऔतार को लाठी से पीटना शुरू कर दिया। रामऔतार लहूलुहान होकर जान बचाने के लिए गांव की ओर भागा तो हमलावरों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया और गांव में रामऔतार के घर से पांच सौ मीटर पहले ही उसे घेर लिया। उस पर लाठियों से ताबड़तोड़ प्रहार करना शुरू कर दिया। शोर सुनकर रामऔतार की पत्नी जयमोरा और गांव के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े तो आरोपी मौके से भाग लिए। इस बीच रामऔतार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सूचना पाकर सीओ उमेश शर्मा, कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार विश्नोई पुलिस के साथ गांव पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। सीओ ने बताया कि मृतक की पत्नी की ओर से तहरीर ली जा रही है। हत्या के पीछे गाली गलौज के बाद मारपीट होना बताया जा रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि हत्या में गांव के ही एक व्यक्ति का हाथ है। वहीं मृतक की पत्नी गांव के ही तीन लोगों पर पति की पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगा रही है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। आरोपी घर से फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed