फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Killers are not reaching the hands of police

हत्यारों तक नहीं पहुंच पा रहे पुलिस के हाथ

Wed, 06 May 2015 11:30 PM IST
पुवायां।
पुवायां। Updated Wed, 06 May 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
गांव बेला छेदा में 28 अप्रैल की रात रामलड़ैते और उसकी पत्नी प्रभा देवी की हत्या करने वालों तक पुलिस अभी तक नहीं पहुंच सकी है। मुकदमे के वादी रामलड़ैते के भाई शिवशंकर ने जान का खतरा बताते हुए नामजदों को शीघ्र जेल भेजने की मांग की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 28 अप्रैल की रात रामलड़ैते और उनकी पत्नी प्रभा देवी की धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार कर और गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रामलड़ैते के बडे़ भाई शिवशंकर ने गांव अटसार के ओमप्रकाश, आदित्य कुमार, आनंद प्रकाश, अवनीश कुमार और गांव बेला छेदा के वीरेंद्र कुमार, रामबिहारी, सुआलाल के खिलाफ भाई और उसकी पत्नी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 30 अप्रैल को दंपति का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर पैतृक गांव अटसार में किया गया था।
विज्ञापन

इस मामले का पुलिस अभी तक कोई खुलासा नहीं कर सकी और दोहरे हत्याकांड में नामजद कराए आरोपी भी खुलेआम घूम रहे हैं। ऐसे में शिवशंकर ने अपनी जान को खतरा बताया है। शिवशंकर का कहना है कि आरोपी उसे भी जान से मारने का प्रयास कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिवशंकर के घर से
पुलिस भी हटाई
रामलड़ैते और उसका भाई शिवशंकर एक ही मकान में रहते थे। रामलड़ैते की हत्या के बाद शिवशंकर उसकी पत्नी, दो पुत्र, दो पुत्री घर पर रह गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से शिवशंकर के घर दो सिपाही तैनात किए गए थे। मंगलवार को वह भी हटा लिए गए। शिवशंकर ने शिकायत की तो कोतवाल ने अपनी सुरक्षा खुद करने की बात कह कर पुलिस सुरक्षा देने में असमर्थता जता दी।



कई दिन से हिरासत में है अवनीश
सूत्र बताते हैं कि दोहरे हत्याकांड में नामजद एक आरोपी गांव अटसार निवासी अवनीश कुमार कई दिन से पुलिस की हिरासत में है, लेकिन पुलिस उससे पूछताछ करने के बाद भी जेल नहीं भेज रही है। अन्य आरोपियों में कोई भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। हालांकि पुलिस किसी के भी हिरासत में होने से इंकार कर रही है। कोतवाली प्रभारी एके सिंह का कहना है कि मामले की जांच और आरोपियों की तलाश की जा रही है। अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed