{"_id":"58c2ddd14f1c1b8238dc3e7e","slug":"killed-himself-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फांसी लगाकर जान दी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने फांसी लगाकर जान दी
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
Updated Fri, 10 Mar 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माता-पिता के काम पर जाते ही झूल गया फंदे पर
घर वालों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इंकार
चौक कोतवाली क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी निवासी एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घरवालों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव घरवालों के सुपुर्द कर दिया।
कांशीराम कॉलोनी के ब्लाक नंबर 83 के कमरा नंबर 1327 में 22 वर्षीय विकास अपने पिता जगन्नाथ और मां सुशीला देवी के साथ रहता था। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। शुक्रवार सुबह उसके पिता होटल पर काम करने चले गए और मां दूसरों के घर काम करने चली गईं, तभी उसने खुद को कमरे में दुपट्टे से फांसी का फंदा बनाकर पंखे के कुंडे से लटककर जान दे दी। सुशीला घर लौटीं तो उन्होंने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर घर में देखा तो विकास की लाश फांसी के फंदे से लटकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। घरवालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इंस्पेक्टर केके चौधरी ने बताया कि विकास नशे का आदी था, इसी वजह से उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।