{"_id":"57a77ae74f1c1b392f2b8a7e","slug":"khudaganj-sensation-of-killing-elderly-brothers","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुदागंज में बुजुर्ग भाइयों की हत्या से सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुदागंज में बुजुर्ग भाइयों की हत्या से सनसनी
Updated Sun, 07 Aug 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खून
- फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना से करीब 13 किमी दूर बसे गांव सूथा में रविवार की तड़के करीब चार से पांच बजे के बीच दो बुजुर्ग भाइयों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। मृत राजबहादुर (70) को गोली लगी थी जबकि 67 वर्षीय राजपाल का गला घोंटा गया था। सूचना मिलते ही डीएम पुष्पा सिंह, एसपी डॉ. मनोज कुमार, एडीएम एमएन उपाध्याय और एसपी देहात रमेश कुमार भारतीय क्राइम ब्रांच, फील्ड यूनिट, एलआईयू और खोजी कुतिया दस्ते के साथ मौके पर पहुंचे। आरंभिक पूछताछ और ग्रामीणों से हासिल तथ्यों के आधार पर राजबहादुर के मझले बेटे भंवर पाल पर शक गहराया और उस समेत दो को हिरासत में ले लिया। घटना के संबंध में भंवर पाल के छोटे भाई विमलेश की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और वह सोमवार को कराया जाएगा।
गांव सूथा निवासी राजबहादुर सिंह और उनके छोट भाई अविवाहित राजपाल सिंह दोनों साथ में ही रहते थे। शनिवार की रात राजबहादुर मकान पर सोए हुए थे। घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर राजपाल चौपाल में पड़े छप्पर में सोए हुए थे। सुबह करीब साढ़े चार बजे राजबहादुर के मकान के पास फायर की आवाज हुई। आवाज सुनकर गांव वाले जाग गए। इसी बीच भंवरपाल चिल्लाने लगा कि पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई। राजबहादुर का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। उनके गले में कपड़ा बंधा हुआ था और चेहरे पर आंख के पास गोली लगी हुई थी। घटना की सूचना परिवार के लोग राजपाल के पास देने गए तो देखा कि वह भी चारपाई पर मृत पड़े हुए हैं। उनकी कपड़े से गला घोटकर हत्या की गई थी। डबल मर्डर की सूचना पर पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। सीओ तिलहर डॉ. कृष्ण गोपल यादव, एसडीएम उदभव त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह मौके पर मौजूद थे।
भंवर पाल ने पहले गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी लेकिन मौके पर पहुंचे उच्चाधिकारियों को ग्रामीणों एवं मृतकों के पड़ोसियों से जानकारी जुटाई तो पता तहरीर देने वाले बेटे ने ही एक दिन पहले सवा लाख रुपये के यूकेलिप्टस की बाग को बेचवाने के लिए बुजुर्गों से जमकर लड़ाई की थी। फिर तो उसे ही शक के दायरे में लेते हुए पूछताछ शुरू हुई तो कई क्लू मिलते गए। मृतक रामबहादुर के छोटे बेटे विमलेश की तहरीर पर पुलिस रामबहादुर के बड़े बेटे भंवर पाल और खानदानी हरिओम और उनके बेटे कमलेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने भंवरपाल और हरिओम को हिरासत में ले लिया है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है।