{"_id":"3cad2923dde60d6c9d7c8f5bb43284da","slug":"khad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुगने रेट पर बेची जा रही है जिंक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुगने रेट पर बेची जा रही है जिंक
पुवायां (शाहजहांपुर)
Updated Tue, 16 Dec 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां के राजकीय कृषि बीज भंडार पर 56 रुपये की जिंक सौ रुपये में बेचे जाने पर सोमवार को किसानों ने जमकर हंगामा किया और मामले की शिकायत रजिस्टर्ड पत्र भेजकर डीएम से की। मामला बिगड़ता देख मौके पर मौजूद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बीज भंडार को बंद कर खिसक लिया।
कृषि बीज भंडार पर जिंक का दस किलो का बैग 56 रुपये में बेचे जाने के निर्देश हैं। बैग पर प्रिंट रेट भी इतना ही पड़ा हुआ है, लेकिन केंद्र पर कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सर्वाधार मिश्रा बैग को सौ रुपये में बेच रहा था। कई दिन से चल रहे इस गोरखधंधे के कारण किसानों को प्रति बैग 44 रुपये ज्यादा देने पड़ रहे हैं। इसके अलावा जैविक खाद का राइजोवियम कल्चर नाम का दो सौ ग्राम का पांच रुपये का पैकेट 15 रुपये में जबरिया दिया जा रहा था।
सोमवार को जिंक लेने पहुंचे किसानों ने ज्यादा रुपये लेने का विरोध किया तो कर्मचारी ने ऊपर से निर्देश होने की बात कहते हुए कम रेट लेने से इंकार कर दिया। इस पर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। विरोध बढ़ता देख कर्मचारी मौके से खिसक लिया। किसानों का आरोप है कि बीज भंडार से जुड़े एक कर्मचारी की पुवायां में खाद, बीज की दुकान है। कर्मचारी सरकारी जिंक को अपनी दुकान पर बिकवाता है।
विज्ञापन
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के ज्यादा रुपये वसूलने की शिकायत मिली थी। उसे फटकार लगाकर निर्धारित रेट पर ही जिंक की बिक्री करने को कहा गया है। ज्यादा रुपये लिए गए हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
- बीके शर्मा, प्रभारी राजकीय कृषि बीज भंडार पुवायां