फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   interdistrict gang acted daqati

अंतर्जनपदीय गैंग ने डाली थी खुटार-पुवायां में डकैती

Mon, 08 Aug 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Mon, 08 Aug 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
interdistrict gang acted daqati
लूट
खुटार और पुवायां क्षेत्र के गांवों में हुई डकैती की छह घटनाओं में शामिल बदमाश पीलीभीत के न्यूरिया थाने की पुलिस ने धर दबोचे हैं। अंतर्जनपदीय डकैतों का यह गिरोह लूटा गया जेवर नेपाल में ले जाकर खपाता था। चार पहिया वाहन से आकर वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश अपने घरों को खिसक जाते थे।
विज्ञापन

पीलीभीत के थाना न्यूरिया की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जायलो गाड़ी में सवार बदमाशों को धर दबोचा। तलाशी में बदमाशों के पास कई तमंचे आदि बरामद हुए। पूछताछ में बदमाशों ने पुवायां और खुटार में कई डकैतियों में हाथ होना कबूला। खुटार एसओ इफ्तेखार अहमद और पुवायां के एसएसआई रजी अहमद ने जानकारी पाकर न्यूरिया पहुंचकर बदमाशों से पूछताछ की।
विज्ञापन

डकैत गिरोह के सरगना खीरी के थाना भीरा के गांव हासिमगंज निवासी लखपत उर्फ खोपड़ा ने बताया कि आठ सितंबर 15 को उसने गोला थाने के गांव सोठन निवासी शिवकुमार, राजकुमार, नफीस, हैदराबाद के गांव खरगापुर निवासी सुनील, पीलीभीत के थाना जहानाबाद के गांव हरचइया निवासी शाहिद उर्फ मामा गोला थाने के गांव बहेरा निवासी अंकित वर्मा के साथ मिलकर खुटार के गांव सहारू में सत्यपाल, इसी गांव के गंगाराम, गांव कढ़ईया के जगतराम और भगवानदीन के घर लोगों को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा गिरोह के लोगों ने 10 फरवरी 16 को पुवायां के गांव जुझारपुर में राजकिशोर त्रिवेदी और गांव मिलकिया के रामनरेश अवस्थी के घर डकैती डाली थी। डकैती के बाद वह लोग वाहन से मैलानी, भीरा होते हुए गोला भाग गए थे।
नेपाल में बेचते थे लूटा हुआ जेवर
पुवायां। गिरोह के लोग लूटा हुआ जेवर नेपाल जाकर बेचते थे। कुछ जेवर गोला के एक सराफ को भी बेचा गया है। जेवर बेचने का काम नफीस उर्फ गंठा के जिम्मे था। नेपाल में जेवर बेचने से पकड़े जाने का खतरा कम रहता था। लूट की घटना के बाद नगदी में अपना हिस्सा लेकर गिरोह के लोग अपने घरों को चले जाते थे और बेहद जरूरी होने पर ही एक दूसरे से संपर्क करते थे। गिरोह के लोग डकैती के दौरान मोबाइल भी लूट लेते थे, जिससे पीड़ित पुलिस को सूचना न दे सके, लेकिन कुछ दूर चलने के बाद मोबाइल को तोड़कर फेंक देते थे। गिरोह के लोग जानते थे कि मोबाइल रखने से सर्विलांस के माध्यम से पुलिस उन्हें पकड़ सकती है।
फरीदपुर में पकड़े गए बदमाशों ने कबूली पुवायां में चोरियां
पुवायां। दूसरे थानों की पुलिस ने बदमाशों को पकड़कर पुवायां पुलिस को काफी सुकून पहुंचाया है। न्यूरिया में पकड़े गए बदमाशों ने डकैती की घटनाएं कबूली हैं तो बरेली के फरीदपुर में पकड़े गए चोरों के गैंग ने पुवायां में तीन स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देना कबूल किया है।

फरीदपुर के एसओ सज्जाद हुसैन की टीम ने छह अगस्त को अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के सात सदस्यों को धर दबोचा। चोरों की निशानदेही पर गिरोह में शामिल चार अन्य चोर और चोरी का जेवर खरीदने वाले सराफ को धर दबोचा गया। गिरोह में शामिल बरेली के थाना सुभाषनगर के गांव रोधी मिलक निवासी जावेद, शमसुल, हनीफ, फतेहगंज पूर्वी के गांव नगरिया कलां के सद्दाम, कंधईलाल, जैतीपुर के गांव खेड़ा बझेड़ा निवासी सरमीन खां, फर्रूखाबाद के थाना शमसाबाद के गांव चितार के निसार अहमद, दिलशाद, आजाद, कलान के रामसेवक, मिर्जापुर थाने के गांव डींगरपुर के कैलाश ने बताया कि आठ जुलाई को पुवायां के गांव बद्रीपुर हदीरा में हितेश के घर, 26 जुलाई को गांव नाहिल में अजय मिश्रा के घर और 23 जून को गांव संजयनगर में पांच दुकानों में चोरी की घटना को उनके ही गिरोह ने अंजाम दिया था। पुवायां पुलिस ने फरीदपुर जाकर गिरोह के लोगों से पूछताछ की है, जिसमें चोरों ने घटना में हाथ होना कबूल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed