{"_id":"1dba70a0f9ec9f532d9ad5ffa124cb19","slug":"if-there-is-no-demand-for-dowry-woman-brutally-beat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर युवती की बेरहमी से पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर युवती की बेरहमी से पिटाई
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 17 Feb 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति और ससुराल के लोगों ने युवती को डंडों से पीटकर गंभीर घायल कर दिया। युवती अपने भाई आदि के साथ सोमवार रात थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। हालत गंभीर होने के कारण युवती को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
खीरी के भीरा थाना क्षेत्र के गांव बिवियापुर निवासी राजू ने बताया कि उसने अपनी बहन रूबी की शादी अप्रैल 2015 में खुटार के गांव नवदिया दरोदग्रह निवासी विपिन कुमार के साथ की थी। शादी में सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज भी दिया था। उसका बहनोई दहेज से संतुष्ट नहीं था। बहनोई और उसके परिवार के लोग 50 हजार की नगदी और बाइक की मांग को लेकर बहन का उत्पीड़न करने लगा। एक सप्तह पूर्व बहनोई और उसके परिवार के लोगों ने बहन को डंडे से पीटकर घायल कर दिया, इससे बहन का तीन माह का गर्भ भी गिर गया। इसके बाद बहन को एक कमरे में बंद कर दिया और उसकी पिटाई की जाती रही। इस दौरान बहन को भोजन आदि भी नहीं दिया गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। गांव के एक व्यक्ति ने उसे मामले की जानकारी दी तो वह सोमवार को बहन की ससुराल पहुंचा और उसे बंधनमुक्त कराया।
विज्ञापन
सोमवार रात ही वह बहन रूबी को लेकर खुटार थाने पहुंचा लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। रात भर वह लोग थाने में रहे। कार्रवाई नहीं होने पर मंगलवार सुबह उसने सीओ को फोनकर मामले की जानकारी दी तो दीवान ने उसकी बहन को सरकारी अस्पताल भेज दिया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। चोट के कारण नाजुक अंग से खून निकलने के कारण डॉक्टरों ने रूबी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि मारपीट के मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन