{"_id":"af7df4749c480ad0cb95640efcf1fc49","slug":"if-not-allowed-to-meet-boyfriend-ate-poison-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी से नहीं मिलने दिया तो खाया जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी से नहीं मिलने दिया तो खाया जहर
पुवायां।
Updated Sun, 22 Mar 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी से मिलने पर लगी बंदिश से परेशान एक किशोरी ने रविवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। समय से जानकारी हो जाने पर घरवालों ने उसको डॉक्टर के यहां भर्ती कराया है।
नगर के एक मोहल्ले की किशोरी का एक गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। प्रेमी शाहजहांपुर में रह कर पढ़ाई कर रहा है। कुछ समय पूर्व किशोरी उसके साथ घर से चली गई थी। घरवालों ने उसे शाहजहांपुर में प्रेमी के कमरे से पकड़ लिया था और समझा बुझाकर घर ले आए थे। इस समय कॉलेज बंद होने पर किशोरी का प्रेमी घर आया हुआ है। जानकारी पाकर किशोरी ने प्रेमी से मिलने की कोशिश की, लेकिन घरवालों की कड़ाई के चलते उसकी प्रेमी से मुलाकात नहीं हो सकी। क्षुब्ध किशोरी ने रविवार तड़के जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जब तक घर के लोगों को जानकारी मिलती तब तक उसकी तबियत बिगड़ चुकी थी। निजी डॉक्टर के यहां इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जाता है।