नहीं कराऊंगी जमानत, जेल में सड़ने दूंगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुत्री को देह व्यापार के दलदल में ढकेलने वाले दूसरे पति को थाने के गेट पर महिला ग्राम प्रधान जमकर बरसीं। उन्होंने उसे जमकर खरी खोटी सुनाई। बोली, बेटी से गंदा काम कराने वाला जेल में सड़ेगा, वह उसकी जमानत नहीं कराएगी। गौरतलब है कि 27 अगस्त को लोगों ने बंडा मार्ग पर मझरिया पुल के नीचे एक युवक को किशोरी के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ा था। युवक बाइक छोड़कर मौके से भाग गया था। पुल पर खड़े लड़की के सौतेले पिता को भी दबोचा बताया था। पकड़ी गई किशोरी बंडा के एक गांव की महिला ग्राम प्रधान की लड़की है। उसका आरोप था कि सौतेला पिता उससे देह व्यापार कराता है। पुलिस ने लड़की के साथ ही पकडे़ गए उसके सौतेले पिता और गांव मोहनपुर के एक युवक के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार कराने की रिपोर्ट दर्ज की थी।
सोमवार को महिला ग्राम प्रधान खुटार थाने पहुंची। उस समय किशोरी का सौतेले पिता को जेल भेजा जा रहा था। आरोपी ने जब महिला प्रधान से शाहजहांपुर चल कर जमानत कराने की व्यवस्था कराने को कहा तो वह बिफर गई। कहा, उसनेे उसके विस्वास को तोड़ कर उसकी बेटीम को डरा धमका कर देह व्यापार के दलदल में ढकेल दिया। वह ऐसे व्यक्ति की जमानत न कराकर उस जेल में ही सड़ने देगी। प्रधान ने पुत्री को मासूम और भोली बताते हुए कहा कि लड़की को छुटवाकर घर लाने के बाद वह उसकी शादी कर देगी। आरोपी ने प्रधान पत्नी को जमकर धमकाया, लेकिन वह उसके धमकाने में नहीं आई। उसकी फटकार लगाते हुए कहा कि अभी वह भी आरोपी के खिलाफ बेटी को धमका कर देह व्यापार कराने की रिपोर्ट दर्ज कराएगी।