{"_id":"584ebe444f1c1bd66f649a96","slug":"husband-and-six-in-the-evening-report-on-dowry-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"संध्या दहेज हत्याकांड में पति समेत छह पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संध्या दहेज हत्याकांड में पति समेत छह पर रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो रोजा।
Updated Mon, 12 Dec 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
मृत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रविवार को जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप
अर्जुनपुर बरमौला गांव में रविवार को संध्या की जहर खाने से हुई मौत के मामले में पति सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। सोमवार को मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया।
मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव दोषपुर थोक निवासी कैलाश अग्निहोत्री ने रोजा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उन्होंने अपनी बेटी संध्या की शादी छह महीना पहले रोजा क्षेत्र के अनुपम उर्फ सोनू के साथ की थी। पति सोनू, ससुर सुनील दीक्षित, सास गुड़िया और देवर मोनू, विजय और विकास दहेज में बाइक और एक सोने की चैन की मांग को लेकर संध्या को परेशान कर मारपीट करते थे।
कैलाश का आरोप है कि रविवार सुबह संध्या के ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी जहर खिलाकर हत्या कर दी। सूचना पर संध्या के पिता उसकी ससुराल पहुंचे तो उसके पति और ससुर ने अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। विवेचना सीओ सदर अखिलेश भदौरिया करेंगे।
- कमरुल हसन खां, प्रभारी निरीक्षक रोजा